August 9, 2026

Korean Kanakaraju: हॉलीवुड की आंधी के बीच इस साउथ फिल्म का बड़ा धमाल, 2 दिन में कमाए 12 करोड़

Korean Kanakaraju: हॉलीवुड की आंधी के बीच इस साउथ फिल्म का बड़ा धमाल, 2 दिन में कमाए 12 करोड़

साउथ फिल्म कोरियन कनकराजू

हर हफ्ते साउथ की फिल्में किसी सरप्राइज पैकेज की तरह आती हैं और कमाल कर जाती हैं. चाहें कितनी भी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तैनात हो लेकिन कुछ साउथ फिल्में ऐसी हैं जो अपनी जगह दर्शकों के दिल में बना ही लेती हैं. ऐसी ही एक साउथ फिल्म है कोरियन कनकराजू. इस फिल्म ने 2 दिन में बंपर कमाई कर के दिखाई है और अपने कलेक्शन से पूरी तरह से चौंका दिया है. फिल्म का कलेक्शन बढ़िया जा रहा है.

इस फिल्म ने 2 दिन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म वरुण तेज के करियर की सबसे शानदार ओपनिंग वाली मूवी भी बन गई है. आइए जानते हैं कि दो दिन में कोरियन कनकराजू ने कितनी कमाई कर ली है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 4.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 4.15 करोड़ रुपये की रही है. फिल्म का 2 दिनों का नेट कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर दो दिनों में 9.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का दो दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 3 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.60 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट तो ये है कि इसने ये कमाई तब की है जब ओडिसी और स्पाइडर मैन जैसी हॉलीवुड फिल्में शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- DC Movie: लोकेश कनगराज से पहले इस एक्टर को ऑफर हुई थी डीसी, फिर क्यों ठुकराई फिल्म?

कितना है कोरियन कनकराजू फिल्म का बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरियन कनकराजू फिल्म का अनुमानित बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास का माना जा रहा है. वहीं फिल्म के 2 दिनों के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इसने अच्छी शुरुआत कर ली है. इस फिल्म का निर्देशन मेर्लपाका ने किया है. वहीं सत्या ने भी इस फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. वरुण तेज की पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन अच्छा नहीं रहा था. लेकिन इस फिल्म के जरिए वे अपने फ्लॉप्स के सिलसिले को तोड़ सकते हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button