Updated: Thursday, July 16, 2026, 15:20 [IST]
who is Koel Mallick : ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका लगा है, अभिनेत्री से राजनेता बनीं राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ऐसा करने वाली वो पार्टी की चौथी एमपी हैं। गौरतलब है कि कोयल मल्लिक सिने जगत का बड़ा नाम रही हैं, आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं कोयल मल्लिक के अब तक के सफर को।
Koel Mallick Profile: कोयल मल्लिक कौन हैं?
कोयल मल्लिक का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ। वे मशहूर बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं। उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं।
कोयल मल्लिक ने अपने दमदार अभिनय के दम पर बंगाली फिल्मों में खास पहचान बनाई। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी लोकप्रियता के चलते उन्हें 'टॉली क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उनकी हर अपडेट पर नजर रखते हैं।
Koel Mallick Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं। उनकी स्कूली शिक्षा कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से हुई। इसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। कॉलेज के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली।

Koel Mallick Husband Nispal Singh Rane: कोयल मल्लिक के पति क्या करते हैं?
कोयल मल्लिक के पति निसपल सिंह टॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वे फिल्म निर्माण कंपनी Surinder Films के प्रमुख हैं और बंगाली फिल्मों व टीवी सीरियल्स के निर्माण से जुड़े हुए हैं।
कोयल मल्लिक और निसपल की शादी 1 फरवरी 2013 को हुई थी। शादी से पहले दोनों करीब सात साल तक रिश्ते में रहे, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।
दो बच्चों की मां हैं कोयल मल्लिक (Koel Mallick Child)
शादी के बाद कोयल मल्लिक का पारिवारिक जीवन भी काफी खुशहाल रहा है। साल 2020 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कबीर रखा गया। इसके बाद दिसंबर 2024 में वे दूसरी बार मां बनीं और एक बेटी को जन्म दिया।
फिल्मों के अलावा कोयल मल्लिक कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। खासतौर पर वे विधवाओं और बच्चों के लिए काम करने वाली कई पहल से जुड़ी रही हैं। उनके परिवार में इससे पहले कोई सक्रिय राजनीति में नहीं आया था।