Ram Kapoor Kiss Akanksha Chaudhary: श्रेया कालरा के बाद अब राम कपूर आकांक्षा चौधरी को किस करते हुए नजर आए हैं. जिसके बाद एक्टर चर्चा का विषय बन गए हैं.
Ram Kapoor Kiss Akanksha Chaudhary: श्रेया कालरा के बाद अब राम कपूर आकांक्षा चौधरी को किस करते हुए नजर आए हैं. जिसके बाद एक्टर चर्चा का विषय बन गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/ram-kapoor-3-2026-07-23-18-17-34.jpg)
Ram Kapoor
Ram Kapoor Kiss Akanksha Chaudhary: टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' (लॉक अप 2) में अपने गेम से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं. शो की शुरुआत से ही कभी दूसरे कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी पर कमेंट करने, कभी चीटिंग के आरोपों और कभी अपने व्यवहार को लेकर वो लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में श्रेया कालरा के साथ हुई एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी. ऐसे में अब उस विवाद के कुछ ही दिनों बाद राम कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बनीं आकांक्षा चौधरी, जिन्हें सिम्पथी देने के दौरान राम कपूर ने गले लगाया और किस किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
आकांक्षा चौधरी को गले लगाकर किया किस
'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में एक भावुक पल देखने को मिला. दरअसल, आकांक्षा चौधरी अपने ग्रुप से बाहर किए जाने के बाद काफी परेशान नजर आईं. बताया गया कि आकांक्षा चमोला द्वारा अपनी टीम से बाहर किए जाने के बाद वो भावुक हो गई थीं और अपनी नाराजगी और दुख शिवांगी जोशी के सामने जाहिर कर रही थीं. इसी दौरान राम कपूर उन्हें सिम्पथी देने पहुंचे. बातचीत के दौरान उन्होंने आकांक्षा को गले लगाया और उनके सिर पर किस करते नजर आए. शो का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर बहस शुरू हो गई.
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राम कपूर के इस व्यवहार पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का कहना था कि किसी भी कंटेस्टेंट की पर्सनल बाउंड्री का सम्मान किया जाना चाहिए और बिना सहमति के इस तरह का व्यवहार असहज महसूस करा सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में आकांक्षा चौधरी थोड़ी असहज नजर आ रही थीं. एक यूजर ने लिखा, "अक्कू सहज तो थीं, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने बस इस बात को नजरअंदाज कर दिया." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये थोड़ा अजीब लगा. कृपया लड़कियों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, क्योंकि आपका तरीका कई बार लोगों को असहज कर देता है." हालांकि, कुछ दर्शकों का ये भी मानना है कि राम कपूर का इरादा सिर्फ एक साथी कंटेस्टेंट को सहारा देने का था और इस घटना को जरूरत से ज्यादा बढ़ाकर देखा जा रहा है.
श्रेया कालरा के साथ हुई घटना के बाद फिर उठे सवाल
आकांक्षा चौधरी वाला वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही श्रेया कालरा ने भी राम कपूर के बिहेवियर पर आपत्ति जताई थी. शो के एक एपिसोड में श्रेया ने आरोप लगाया था कि राम कपूर उनसे बातचीत करते समय जरूरत से ज्यादा करीब आ जाते हैं, जिससे वो असहज महसूस करती हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि बातचीत के दौरान कई बार उनके चेहरे पर थूक तक आ जाता है. बाद में इस मुद्दे पर शो के अंदर भी चर्चा हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा ने भी एक मौके पर राम कपूर से थोड़ा पीछे हटकर बात करने की सलाह दी थी. इसके बाद राम कपूर ने अपने बिहेवियर के लिए माफी भी मांगी थी.
आकांक्षा चमोला के फैसले के बाद भावुक हुई थीं आकांक्षा
हालिया एपिसोड में आकांक्षा चौधरी पहले से ही इमोशनल रूप से परेशान दिखाई दे रही थीं. उन्हें आकांक्षा चमोला द्वारा अपने गैंग से बाहर किए जाने का फैसला पसंद नहीं आया था. इसी वजह से वो काफी निराश थीं और अपनी भावनाएं शिवांगी जोशी के साथ साझा कर रही थीं. इसी दौरान राम कपूर उन्हें समझाने और उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे. हालांकि, सिम्पथी देने का उनका यही तरीका अब सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, शुरू हो चुकी है फिल्म की एडवांस बुकिंग