July 20, 2026

22 साल छोटी हसीना को राम कपूर ने बार-बार किया kiss, कैरेक्टर पर उठे सवाल, परेशान पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

ओटीटी

राम कपूर

  • 1/11

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर को लेकर बवाल मचा हुआ है. उनके जेस्चर, बिहेवियर और एटीट्यूड पर कई कंटेस्टेंट्स कमेंट कर चुके हैं. 
 

Photo: Instagram @iamramkapoor
 

राम कपूर

  • 2/11

बीते एपिसोड में श्रेया कालरा ने राम कपूर को लेकर कहा कि वो बात करते हुए थूकते हैं. बार-बार kiss करने पर भी श्रेया ने नाराजगी जताई. 
 

Photo: Instagram @shreyakalraa

राम कपूर

  • 3/11

राम के कैरेक्टर को लेकर उठ रहे सवालों पर उनकी पत्नी गौतमी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने पति का बचाव किया है. गौतमी का कहना है किसी इंसान को असलियत में जाने बिना उसके लिए परसेप्शन बनाना आसान है.

Photo: Instagram @gautamikapoor

राम कपूर

  • 4/11

चाहे पुरुष हो या महिला, राम हमेशा उनके प्रति कंपैशनेट और लविंग रहे हैं. राम ने जिनकी मदद की ही है. उनकी दुआएं हमारे साथ हैं. ये वक्त भी कट जाएगा. गौतमी ने कहा कि वो पति के साथ खड़ी हैं. क्योंकि वो रियल लाइफ में जैसे हैं, वैसे ही शो में दिख रहे हैं.
 

Photo: Instagram @iamramkapoor
 

राम कपूर

  • 5/11

गौतमी ने वीडियो में बताया कि उन्होंने सोचा था लॉकअप के बारे में कुछ नहीं बोलेंगी, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से जो चल रहा है वो खुद को बोलने से रोक नहीं पाईं. वो अपने पति के बिहाफ पर बोलने आई हैं.
 

Photo: Instagram @iamramkapoor
 

राम कपूर

  • 6/11

गौतमी ने कहा- कई सारे लोग राम के ऊपर जजमेंट पास कर रहे हैं. कहते हैं वो ठरकी है, स्लीजी है, बूढ़ा है. मैं आप लोगों को बता दूं कि ये ही राम कपूर हैं. मैं उन्हें डिफेंड नहीं कर रही हूं. लेकिन वो जो हैं दिल से हैं. 
 

Photo: Instagram @gautamikapoor

राम कपूर

  • 7/11

''वो रियलिटी शो में बिना किसी गेम और स्ट्रैटिजी के गए हैं. इसलिए शायद वो ऐसे दिख रहे हैं. अगर राम स्लीजी होते तो शुरू में ही उन्हें कॉल आउट किया जाता. अब शो के 4-5 हफ्तों बाद क्यों लोग सवाल उठा रहे हैं? ''
 

Photo: Instagram @iamramkapoor
 

राम कपूर

  • 8/11

''शायद इसलिए क्योंकि गेम में श्रेया को राम कपूर ने गैंग लीडर नहीं बनाया. लेकिन ये राम का अपना फैसला था. हमें बस एडिटेड वर्जन दिखाया गया है. आखिर में पूरा मैटर क्या था जनता को नहीं मालूम.''


Photo: Instagram @iamramkapoor
 

राम कपूर

  • 9/11

गौतमी ने लोगों से टॉक्सिक और निगेटिव कमेंट्स पास ना करने को कहा. वो कहती हैं- इन बातों से उनकी फैमिली को परेशानी हो रही है. उनसे सवाल हो रहे हैं. लोग इस बात को भी समझें.
 

Photo: Instagram @iamramkapoor

राम कपूर

  • 10/11

लॉकअप के रविवार के एपिसोड में श्रेया कालरा ने गुस्से में राम कपूर को निशाने पर लिया. शिल्पा शिंदे संग बातचीत में श्रेया ने कहा था कि अगली बार से राम कपूर ने उन्हें kiss करने की कोशिश की तो वो चुप नहीं रहेंगी.
 

Photo: Instagram @shreyakalraa

राम कपूर

  • 11/11

वो राम कपूर का मुंह पकड़कर बोलेंगी- इतनी बार तो उनके पिता ने भी चुम्मी नहीं ली. इसलिए वो ये सब ना करें. एक टास्क के दौरान राम ने जीतने के बाद एक्साइटमेंट में श्रेया को कभी गाल पर तो कभी माथे पर kiss किया था. श्रेया ने इस पर नाराजगी जताई है.
 

Photo: Instagram @shreyakalraa