बॉलीवुड
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Aug 18, 2026, 05:43 PM IST
सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं। अगर मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो कनिका ढिल्लन जल्द ही एक मूवी शुरू करेंगी, जिसमें दोनों कलाकार दिखाई देंगे।
![]()
Kiara Advani के हाथ लगी Saif Ali Khan की मूवी, Kanika Dhillon करेंगी डायरेक्शन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों नई जोड़ियां बनने का दौर चल रहा है। जल्द ही दर्शकों के सामने कई सारी नई जोड़ियां होगी, जो उनका एंटरटेनमेंट करेंगी। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। अगर मीडिया में सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो सैफ अली खान और कियारा आडवाणी ने एक नई मूवी साइन की है, जिसको जानी-मानी राइटर कनिका ढिल्लन डायरेक्ट करेंगी। कनिका ढिल्लन ने कई सारी फिल्में लिखी हैं और अब वो सैफ-कियारा के साथ अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Toxic हिट कराने के लिए Yash ने रखवाए बोल्ड सीन्स? आरोपों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
खबरें हैं कि सैफ अली खान और कियारा आडवाणी का ये प्रोजेक्ट इन दिनों स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सैफ और कियारा को कनिका की अपकमिंग मूवी की कहानी पसंद आई है और दोनों ने इसका हिस्सा बनना स्वीकार किया है। ये एक इंटेंस सुपरनैचुरल थ्रिलर होने वाली है, जिसकी कहानी इन दोनों कलाकारों को ही ध्यान में रखकर गढ़ी जा रही है। कनिका अपनी टीम के साथ इसकी कहानी पर लम्बे वक्त से काम कर रही हैं और अब वो इसे शुरू करने के लिए भी तैयार हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "यहां पहुंचने में 23 साल लग...", Awarapan 2 की सफलता से गदगद हुईं Emraan Hashmi की पत्नी Parveen
Toxic में नजर आएंगी Kiara Advani
अदाकारा कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो यश का टॉक्सिक है, जिसको लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे दर्शक इसे देखने के लिए एक्साइटेड होते जा रहे हैं। फिल्म में यश और कियारा के साथ-साथ हुमा कुरैशी, तारा सुताकिया और नयनतारा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने कमाल का रिस्पॉन्स दिया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज होते ही रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article