हमारे देश में अब लोग मारुती सुजुकी, महिंद्रा और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा भी कई दूसरी कंपनी की गाड़ी खरीदना पसंद कर रहे हैं. ऐसा इस लिए है क्योंकि, ऑटोमोबाइल मार्केट में अभी किआ की गाड़ियों ने धूम मचा रखी है. अपनी शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स की बदौलत किआ की गाड़ियां ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही हैं. जबकि इसके अलावा कंपनी ने बजट फ्रेंडली सब-कॉम्पैक्ट SUV से लेकर बड़ी 7-सीटर फैमिली कारों तक का बेहतरीन पोर्टफोलियो भी तैयार किया है.
सबसे बड़ी वजह यही है कि कार खरीदारों और किआ लवर्स के बीच इसके अलग-अलग मॉडल्स को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है. अगर आप भी अपने लिए एक नई किआ कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कंपनी के पास सोनेट, सेल्टॉस, सिरोस और कैरेंस जैसे कई दमदार विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं किआ की इन लोकप्रिय कारों की कीमत, फीचर्स और इनके बेहतरीन माइलेज के बारे में विस्तार से.
किआ सोनेट देती है शानदार माइलेज
आपको बता दें कि, इन दिनों किआ सोनेट कंपनी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.41 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 14.09 लाख रुपये तक जाती है.
जबकि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. बात करें अगर माइलेज की तो इसका डीजल वेरिएंट लगभग 24.1 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देता है. वहीं, इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स व Level-1 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: FASTag Annual Pass में Trips बचीं तो क्या मिलेगा Discount? जानें नियम
किआ सिरोस फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और ज्यादा स्पेस
वहीं, किआ सिरोस कंपनी की एक नई और आधुनिक कॉम्पैक्ट SUV है जिसे सोनेट और सेल्टॉस के बीच पोजिशन किया गया है. बता दें कि, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.42 लाख रुपये से शुरू होकर 15.82 लाख रुपये तक जाती है. जबकि इसका बॉक्सी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन इसे बाकी गाड़ियों से बिल्कुल अलग बनाता है.
वही, सिरोस में आपको 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. जबकि यह कार लगभग 17 से 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन और 465 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

किआ सेल्टॉस का प्रीमियम लुक
बता दें कि, किआ सेल्टॉस मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.00 लाख रुपये से शुरू होकर 21.82 लाख रुपये तक जाती है. जबकि सेल्टॉस में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं.
वहीं, इसका डीजल वेरिएंट लगभग 20.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. फीचर्स के मामले में इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच की डुअल डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और Level-2 ADAS जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं.
कैरेंस है बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट
अगर आप मार्केट में एक स्पेसियस और कम्फर्टेबल 7-सीटर कार की तलाश में हैं तो किआ कैरेंस एक बेहतरीन MPV साबित होती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.12 लाख रुपये से शुरू होकर 21.79 लाख रुपये तक जाती है.
जबकि इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. कैरेंस का डीजल मॉडल लगभग 19.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देता है. इसमें वन-टच टम्बल रियर सीट्स, एयर प्यूरिफायर, रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जो लंबे सफर को बेहद आरामदायक बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: लेजेंडर या फिर फॉर्च्यूनर, किस कार में ज्यादा मिलेगा फायदा?