Budh Mangal Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले संबंधों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि जब दो ग्रह एक-दूसरे से विशेष कोण पर स्थित होते हैं, तो उसका प्रभाव कुंडली और उससे जुड़ी राशियों पर पड़ सकता है. अक्टूबर 2026 की शुरुआत में भी ग्रहों की चाल में ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है. पंचांगीय गणना के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री की दूरी पर होंगे. इस स्थिति को ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है. बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, व्यापार और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि और आत्मविश्वास से जुड़ा ग्रह है. ऐसे में बुध और मंगल का यह संबंध कुछ राशि वालों के लिए खास साबित हो सकता है. खासकर मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बदलाव के हो सकता है.
क्या होता है बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग?
ज्योतिष में केंद्र भावों का विशेष महत्व बताया गया है. जब कुंडली में ग्रह एक-दूसरे से केंद्र संबंध बनाते हैं, तो इसे महत्वपूर्ण ग्रह योगों में गिना जाता है. 2 अक्टूबर को बुध और मंगल के बीच 90 डिग्री का कोण बनने से केंद्र दृष्टि योग की स्थिति बनेगी. बुध और मंगल दोनों अलग-अलग तरह की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं. बुध जहां सोचने-समझने, बातचीत करने और सही निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ा है, वहीं मंगल तेजी, साहस और काम को पूरा करने की ऊर्जा देता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का विशेष महत्व है क्योंकि बुध इस राशि के स्वामी ग्रह हैं. ऐसे में बुध और मंगल का यह संबंध करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता का फायदा मिल सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं. इसलिए बुध से बनने वाला यह योग इस राशि के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है. इस दौरान कामकाज में आपकी योजना बनाने और चीजों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की क्षमता मजबूत हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. इसलिए मंगल से जुड़ा यह ग्रह संयोग इस राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है. इस दौरान आत्मविश्वास और काम को पूरा करने की ऊर्जा बढ़ सकती है. करियर के क्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का लाभ मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में मेहनत और रणनीति का बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है. नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. जो लोग नौकरी बदलने या नई भूमिका की तलाश में हैं, उन्हें कोई अवसर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: 17 अक्टूबर को सूर्य बनाएंगे नीचभंग राजयोग. इन 4 राशियों पर खूब बरसेगा धन!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान
इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Read More