Ramayana cast On KBC 18: केबीसी 18 के सेट पर रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए. इस दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार को निभाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, उनका पहला इंस्टिंक्ट डर था.
Ramayana cast On KBC 18: केबीसी 18 के सेट पर रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए. इस दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार को निभाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, उनका पहला इंस्टिंक्ट डर था.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/26/ramayana-1-2026-10-26-16-56-30.png)
Ramayana cast On KBC 18: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच उतनी ही एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. मेकर्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब फिल्म की टीम अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में पहुंची. इस दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस किरदार को करने से पहले उनके मन में डर था. लेकिन बाद में यह डर आभार में बदला.
'भगवान राम का किरदार निभाने से पहले लगा था डर'
केबीसी 18 के सेट पर रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए. इस दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार का निभाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, उनका पहला इंस्टिंक्ट डर था लेकिन बाद उनका ये डर आभार में बदला. उन्होंने कहा, 'जब मुझे रामायण का भगवान राम का रोल ऑफर हुआ . मैं जानता था कि ये सिर्फ एक किरदार नहीं है. यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इस किरदार को लेकर मेरा पहला जो इंस्टिंक्ट था वो डर था. कि क्या मैं इस किरदार के काबिल हूं क्या मैं इसे कर पाऊंगा. प्रभु श्री राम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. यह डर बहुत जल्द आभार में बदला. मुझे इस मुकाम और उम्र में एक अच्छा इंसान बनने का मौका मिल रहा है.'
गहराई से रामायण को समझने का मौका मिला
इसके आगे रणबीर ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाने से उन्हें एक अच्छा इंसान बनने का मौका मिला. उन्होंने कहा, 'उसी दौरान मैं पहली बार पिता बना. मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ. मैं यही मानता हूं कि ये भगवान का गिफ्ट है कि मुझे अच्छा इंसान बनने का मौका मिला. गहराई से रामायण को समझने का मौका मिला. इन खूबसूरत लोगों के साथ काम करने का मौका मिला. हमारे लिए प्रभु श्री राम की तरह बनना संभव नहीं है लेकिन उनसे सीखना हम सब के लिए बड़ी बात है.'
रवि दुबे ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
केबीसी 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने रवि दुबे से लक्ष्मण का किरदार निभाने को लेकर उनके एक्सपीरियंस के बारे में पूछा. उनका मानना है कि वो इस किरदार को पाने के बाद हैरान हैं, आज भी उन्हें विश्वास नहीं होता कि वो ये किरदार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं. अब भी मुझे ये बिलीव नहीं हुआ है. मैं और मेरी पत्नी सरगुन मानते हैं कि चीजें जो होती हैं तो वो डिवाइन से होती हैं.’
रामायण का 4000 करोड़ का है बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा की रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करती है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण में रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर समेत कई अहम किरदार भी हैं. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में इन दो कंटेस्टेंट ने पार की हदें, Liplock से आगे बढ़ी बात, विकेंड का वार में लगी फटकार
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
