August 13, 2026

कभी सर्कस से आया 5 लाख का ऑफर, आज बने दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर, KBC 18 में छाए 3 फीट के गणेश बरैया

worlds smallest doctor

  • 1/8

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) में 'दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर' गणेश बरैया हॉट सीट पर पहुंचे. गुजरात के गोरखी गांव के रहने वाले गणेश ने शो के हालिया एपिसोड में न सिर्फ अपने गेमप्ले से, बल्कि अपनी प्रेरणादायक और इमोशनल कर देने वाली जिंदगी की कहानी से भी लोगों का दिल जीत लिया. (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 2/8

हालांकि, 3 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब न दे पाने की वजह से उनकी KBC यात्रा खत्म हो गई और वे 25,000 रुपये जीतकर लौटे. (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 3/8

गणेश बरैया गुजरात के भावनगर जिले के गोरखी गांव के रहने वाले हैं और उनकी लंबाई 3 फीट 4 इंच है. 'द बेटर इंडिया' के अनुसार, गणेश को बौनेपन (dwarfism) की समस्या थी और उन्हें लोकोमोटर डिसेबिलिटी (चलने-फिरने में अक्षमता) भी है, जिससे उनके शरीर का 72% हिस्सा प्रभावित है.  (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 4/8

इन चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने 12वीं कक्षा में शानदार 87% अंक हासिल किए और NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 233 प्राप्त की. हालांकि, शुरुआत में उन्हें उनकी अक्षमताओं के कारण MBBS कोर्स में दाखिला नहीं दिया गया था. (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 5/8

गणेश के स्कूल के प्रिंसिपल, दलपत कटारिया, उनके साथ खड़े रहे और कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने में उनकी मदद की. आखिरकार, कोर्ट ने 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016' (Rights of Persons with Disabilities Act, 2016) का हवाला देते हुए गणेश के पक्ष में फैसला सुनाया.  (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 6/8

इससे उनके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया. आज, गणेश गुजरात के भावनगर के एक अस्पताल के पीडियाट्रिक्स (बच्चों के इलाज) विभाग में काम करते हैं और उन्हें 'दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर' के तौर पर जाना जाता है.

worlds smallest doctor

  • 7/8

KBC 18 में शामिल होने के दौरान गणेश ने अपने बचपन की एक इमोशनल घटना को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वे प्राइमरी स्कूल में थे, तो सर्कस से जुड़े कुछ लोग उनके घर आए और उनके पिता को गणेश को अपने साथ ले जाने के बदले 5 लाख रुपये देने का ऑफर दिया. अपने पिता के फैसले को याद करते हुए गणेश ने कहा, 'मेरे पिता ने पैसे के बजाय पढ़ाई को चुना.' (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)

worlds smallest doctor

  • 8/8

KBC 18 के हालिया एपिसोड में गणेश बरैया ने 'फास्टेस्ट फ़िंगर फर्स्ट' चैलेंज जीता और हॉट सीट तक पहुंचे. उन्होंने 3 लाख रुपये वाले सवाल तक सही जवाब दिए, लेकिन उस सवाल तक पहुंचते-पहुंचते उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं. सही जवाब न दे पाने के कारण, उनकी जीती हुई रकम घटकर 25,000 रुपये रह गई. (Photo: Instagram/@ganeshbaraiya01)