कैटरीना कैफ को वजन को लेकर ट्रोल करने वाले पाकिस्तानी RJ डॉ. एजाज वारिस ने सलमान खान की फटकार के बाद माफी मांग ली।
कैटरीना कैफ
- Published: 21 Sep 2026, 11:07 AM IST
- Last Updated: 21 Sep 2026, 11:07 AM IST
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ के बढ़े वजन पर कमेंट करने वाले पाकिस्तानी RJ डॉ. एजाज वारिस ने अब माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कैटरीना को दुख पहुंचाना नहीं था। इससे पहले सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ऐसे कमेंट करने वालों को फटकार लगाई थी।
सलमान की बात के बाद बदला रवैया
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 21, 2026
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कैटरीना कैफ के वजन को लेकर कमेंट करने वालों पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैटरीना से माफी मांगी। एजाज ने कहा कि बिग बॉस में सलमान खान द्वारा उनकी बात का जिक्र करने के बाद उन्होंने अपनी कही बातों के बारे में सोचा। उन्हें महसूस हुआ कि उनके कमेंट से कैटरीना और उनके फैंस को दुख पहुंचा होगा।
बोले- वीडियो के लिए किया था मजाक
अपने वीडियो में एजाज ने कहा कि वह सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों के बड़े फैन हैं। उन्होंने माना कि वीडियो बनाते समय उन्होंने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिनसे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा, “मैंने वीडियो के लिए बस थोड़ा मजाक किया था, लेकिन मेरी बातों से बहुत से लोग दुखी हुए।” एजाज ने आगे कहा कि उनका इरादा कैटरीना को बॉडी शेम करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से कैटरीना को दुख पहुंचा है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
आलोचना के बाद कमेंट किए बंद
RJ ने बताया कि उनकी बातों के बाद दुनियाभर से लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके दिल पर बोझ था और वह सच में अपनी गलती के लिए माफी मांग रहे हैं। एजाज ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का डर नहीं है कि लोग उन्हें डरपोक कहेंगे।
सलमान ने ट्रोलर्स को क्या कहा था?
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कैटरीना के वजन पर कमेंट करने वालों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। कैटरीना जब फिल्मों में वापस आएंगी तो वह फिर फिट हो जाएंगी। सलमान ने यह भी कहा था कि कैटरीना को अपने परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए।
कैटरीना ने पिछले साल नवंबर में पति विक्की कौशल के साथ अपने बेटे विहान कौशल का स्वागत किया था।
यह भी पढ़े- कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर फूटा सलमान का गुस्सा; बोले- मां बनने पर भी ट्रोल करते हो?