Kartikeya Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान (Kartikeya Singh Chauhan) ने खेल प्रशासन में एंट्री हुई है। उन्हें मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ (Madhya Pradesh Volleyball Sangh) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। भोपाल में रविवार को हुए चुनाव में प्रदेश के 33 जिला संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्तिकेय को 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का बनेगा प्रारूप
अध्यक्ष बनने के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान(Kartikeya Singh Chauhan) ने प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप जल्द तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में खेल के विकास के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। इसके तहत नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला संघों को आर्थिक सहायता देने पर काम किया जाएगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/13/kartikeya-singh-chauhan-2026-10-13-16-44-38.jpeg)
कार्तिकेय (Kartikeya Singh Chauhan) ने कहा कि उनका लक्ष्य वॉलीबॉल को प्रदेश के हर गांव और युवा तक पहुंचाना है। उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए संघ (Madhya Pradesh Volleyball Sangh) के पदाधिकारियों, जिला संघों के प्रतिनिधियों और सदस्यों का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। नई कार्यकारिणी में अनवर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं, सतीश जोशी को महासचिव और विशाल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। डीआर सिंह और राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा और रीवा के कृष्णानंद शामिल हैं। नई टीम के सामने जिला संघों को मजबूत करने, खेल का दायरा बढ़ाने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की जिम्मेदारी होगी।
ये खबर भी पढ़ें: MP Crop Compensation:फसल खराब होने पर कैसे मिलेगी आर्थिक मदद? आवेदन कैसे करें, कौन से दस्तावेज जरूरी
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप को मंजूरी
संघ की बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने की मंजूरी भी दी गई। इसके साथ ही संघ की वैधानिक स्थिति के बारे में सदन को विस्तृत जानकारी दी गई। नई कार्यकारिणी अब प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास के लिए योजनाएं तैयार करेगी। खेल नीति 2026 के प्रारूप और जिला स्तर पर सुविधाओं के विस्तार से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें: Raipur T20 Match: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस फटाफट क्रिकेट मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को, जानें- कब से मिलेंगे टिकट
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ
अध्यक्ष: कार्तिकेय सिंह चौहान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनवर खान
उपाध्यक्ष: विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे
महासचिव: सतीश जोशी
कोषाध्यक्ष: विशाल शर्मा
संयुक्त सचिव: डी.आर. सिंह और राजेश शुक्ला
कार्यकारिणी सदस्य: आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, श्वेता शर्मा (मेरिट खिलाड़ी), कृष्णानंद (रीवा)।
ये खबर भी पढ़ें: Indore T20 Match: इंदौर में टीम इंडिया की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अभिषेक की फिफ्टी, अर्शदीप-धीर चमके