August 12, 2026

Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan

बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Aug 12, 2026, 11:17 AM IST

Sara Ali Khan on Kareena Kapoor: सारा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बात सामने आई है। आखिर करीना कपूर को क्या कहती हैं सारा?

Image

सारा अली खान ने कही ये बात (pic credit-instagram/chatgpt)

Sara Ali Khan on Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। सारा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक और चुलबुली अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर अपने परिवार के साथ सारा का रिश्ता फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी एक खास बात सामने आई है, जिसे जानने के बाद शायद आप भी हैरान हो जाएं। आखिर सारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को किस नाम से बुलाती हैं, इस रिपोर्ट में जानते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'साहब लोमड़ी है...' Kangana Ranaut के रडार पर आए Naseeruddin Shah)

सारा अली खान ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने Femina को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो करीना को किस नाम से बुलाती हैं। सारा ने कहा कि वह करीना को अपनी दोस्त मानती हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा वह उनके पिता की पत्नी हैं। वह करीना का सम्मान करती हैं और इस बात को समझती हैं कि करीना उनके पिता को खुश रखती हैं। दोनों एक ही प्रोफेशन से जुड़ी हैं, इसलिए उनके बीच फिल्मों और काम को लेकर भी बातचीत होती रहती है। सारा पहले बता चुकी हैं कि सैफ और करीना की शादी के दौरान उनकी मां अमृता सिंह ने ही उन्हें तैयार किया था। सारा के मुताबिक, उनके लिए कभी भी यह रिश्ता अजीब नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में रिश्तों को लेकर हमेशा चीजें साफ रही हैं और उन्हें कभी किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं हुआ।

kareena sara

सारा अली खान ने कही ये बात (pic credit-instagram)

सारा अली खान ने बताया कि करीना ने खुद उनसे कहा था कि उनकी मां बहुत अच्छी हैं और वह चाहती हैं कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता रहे। सैफ ने भी कभी करीना को सारा की दूसरी मां बताकर स्थिति को असहज नहीं किया। सारा के मुताबिक, हर व्यक्ति की पसंद और रिश्तों का सम्मान करना जरूरी है। सारा ने मजाक में यह भी बताया था कि अगर वह करीना को छोटी मां कहेंगी तो करीना शायद परेशान हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें समझ नहीं आता था कि करीना को क्या कहकर बुलाएं। वह कभी करीना तो कभी आंटी कहने के बारे में सोचती थीं। आखिरकार सैफ ने उन्हें समझाया कि करीना को आंटी कहना ठीक नहीं होगा। अब सारा उन्हें प्यार से के या करीना कहकर बुलाती हैं।

बता दें कि करीना कपूर भी कई बार सारा और इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। करीना ने कहा था कि वह सारा और इब्राहिम की मां नहीं बन सकतीं, क्योंकि उनकी मां अमृता सिंह ने दोनों की बहुत अच्छी परवरिश की है। करीना ने कहा कि वह दोनों की दोस्त बनकर रहना चाहती हैं और जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी या वे उनसे सलाह मांगेंगे, वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article