July 27, 2026

Kanwar Yatra Checklist: कांवड़ यात्रा में कौन-कौन सा सामान लेकर जाएं? जानें जरूरी सामान की पूरी चेकलिस्ट

Kanwar Yatra Guide: इस बार सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इस दौरान जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप परेशानी से बच सकें।

Kanwar Yatra Essentials: सावन का महीना आते ही देशभर में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारे गूंजने लगते हैं। लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख, सुल्तानगंज, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य पवित्र स्थानों से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकलते हैं। कई श्रद्धालु सैकड़ों किमी पैदल चलते हैं। ऐसे में अगर सही तैयारी न हो, तो यात्रा मुश्किल हो सकती है। इसलिए कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी सामान की सही लिस्ट तैयार करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा में किन-किन चीजों को साथ रखना चाहिए।

यात्रा के लिए कैसी कांवड़ चुनें?

यात्रा का सबसे जरूरी सामान कांवड़ ही है। ऐसी कांवड़ चुनें जो हल्की हो, मजबूत हो और लंबे सफर में आसानी से उठाई जा सके। अगर आप 100–200 किमी की यात्रा कर रहे हैं, तो हल्के फाइबर या बांस की मजबूत कांवड़ बेहतर मानी जाती है।

कांवड यात्रा के लिए कपड़े कैसे हों?

कांवड़ यात्रा के दौरान पसीना, बारिश और धूल का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए साथ रखें…
- हल्के सूती कपड़े
- एक-दो अतिरिक्त टी-शर्ट या कुर्ता
- तौलिया
- रेनकोट या पोंचो
- अतिरिक्त मोजे

कांवड़ यात्रा के दौरान कौन-सी दवाइयां साथ रखें?

यात्रा में छोटी-मोटी परेशानी कभी भी हो सकती है। अपने बैग में रखें-
- बैंडेज
- एंटीसेप्टिक क्रीम
- दर्द निवारक दवा
- ORS के पैकेट
- कॉटन और मेडिकल टेप
- डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयां
अगर किसी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अस्थमा जैसी बीमारी है, तो अपनी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में साथ रखें।

कांवड़ यात्रा के लिए कैसा भोजन साथ रखें?

यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए साथ रखें -
- पानी की बोतल
- ORS
- गुड़
- भुने चने
- ड्राई फ्रूट्स
- एनर्जी बार
ये चीजें तुरंत एनर्जी देती हैं और बॉडी में वीकनेस नहीं आने देतीं।

कांवड़ यात्रा के दौरान कौन-सी जरूरी चीजें साथ होनी चाहिए?

आज के समय में मोबाइल सिक्यूरिटी और संपर्क का सबसे बड़ा साधन है। इसके लिए यात्रा में साथ रखें…
- मोबाइल फोन
- पावर बैंक
- चार्जिंग केबल
- पहचान पत्र (आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- कुछ कैश और डिजिटल पेमेंट की सुविधा
टॉर्च, प्लास्टिक बैग और जरूरी छोटी चीजें

बारिश और रात के समय ये सामान बहुत काम आता है। इसके लिए साथ रखें…
- छोटी टॉर्च
- प्लास्टिक या वॉटरप्रूफ बैग
- सैनिटाइजर
- साबुन
- टिश्यू पेपर
- मास्क (भीड़भाड़ वाली जगहों के लिए)
- कैप या गमछा

कांवड़ यात्रा के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

- अकेले यात्रा करने से बचें।
- प्रशासन द्वारा तय मार्ग का पालन करें।
- गंगाजल और कांवड़ का सम्मान करें।
- जरूरत से ज्यादा सामान न रखें।
- किसी भी परेशानी में पुलिस या मेडिकल कैंप की हेल्प लें।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.