Fri, 31 Jul 2026 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 12:27 PM IST
सार
बरेली जोन में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन में जोनल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे नौ जिलों के 47 सौ कैमरे जोड़े गए हैं। इसके जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बरेली के सर्किट हाउस में बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। डीजीपी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से पल-पल की निगरानी की जाएगी। शासन की प्राथमिकताएं गिनाते हुए अफसरों से तकनीक के इस्तेमाल से कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न बनाने का आह्वान किया। बरेली में स्थापित नौ जिलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 4700 सीसी कैमरों का एक्सेस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सभी नौ जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान ने अपनी तैयारियों की प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव ने कहा कि माहभर जहां कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन रहेगा, वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर लोग निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा है कि कांवड़ यात्रा बिना किसी दुर्घटना (जीरो एक्सीडेंट) या अप्रिय घटना (जीरो इंसिडेंट) के पूरी हो। निर्माणाधीन सड़कों पर सुरक्षा मानकों का पालन और महिला कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां सीसी कैमरे व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कांवड़ रूट पर मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने, बेहतर साफ-सफाई रखने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए कहा। घटना होने पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें त्वरित कार्रवाई करेंगी।
डीजे की आवाज और आकार पर नजर
डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार डीजे का ध्वनि स्तर 75 डेसीबल तक सीमित रखने के निर्देश दिए। कहा कि डीजे के आकार को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी हैं। सभी डीजे संचालकों और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.