'Generation Gutter' बयान को लेकर विवादों में घिरीं कंगना रनौत का 2018 का एक पुराना पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
वायरल हुआ कंगना रनौत का पुराना पार्टी वीडियो
- Published: 30 Jul 2026, 03:40 PM IST
- Last Updated: 30 Jul 2026, 03:40 PM IST
Kangana Ranaut Viral Dance Video: BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने 'Generation Gutter' वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका साल 2018 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना कान फिल्म फेस्टिवल के बाद हुई एक पार्टी में डांस करती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो 2018 के कान फिल्म फेस्टिवल के बाद हुई एक पार्टी का बताया जा रहा है। इसमें कंगना ब्लैक सीक्विन ड्रेस और ब्लू स्कार्फ पहने नजर आती हैं। वीडियो में वह पार्टी के दौरान डांस करती और दोस्तों के साथ समय बिताती दिखाई दे रही हैं।
क्यों चर्चा में आया वीडियो?
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब कंगना और कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी चल रही है। हाल ही में कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव दास को "बेकार" और "बेरोजगार" बताया था। इसके अलावा उन्होंने Gen Z प्रदर्शनकारियों और कुछ युवाओं को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका यह पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि कंगना के हालिया बयानों और इस पुराने वीडियो में जमीन-असमान का फर्क नजर आता है। एक यूजर ने लिखा कि अगर कंगना दूसरों की जीवनशैली पर सवाल उठा सकती हैं, तो लोग भी उनके पुराने वीडियो पर अपनी राय दे सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्हें कंगना की सोच पसंद नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें इस वीडियो के लिए अपमानित किया जाए।
कई लोगों ने किया बचाव
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना का समर्थन भी किया। एक यूजर ने लिखा, "वह सिर्फ डांस कर रही हैं और अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हैं। इसमें गलत क्या है? वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं।"एक दूसरे यूजर ने भी कहा कि पार्टी करना या अपनी जिंदगी का आनंद लेना किसी भी व्यक्ति का निजी फैसला है और इसमें कोई गलत बात नहीं है।
'Generation Gutter' बयान पर मचा बवाल

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ पश्चिमी सोच रखने वाली भारतीय महिलाओं और Gen Z को "Generation Gutter" कहा था। उन्होंने दावा किया था कि ऐसी पीढ़ी न पढ़ाई में अच्छी है और न ही घर संभालने में रुचि रखती है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। जहां कुछ लोगों ने कंगना की आलोचना की, वहीं कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया।
यह भी पढ़े- कंगना रनौत के साथ कॉफी पर जाने को तैयार CJP के Saurav Das, बोले- 'मैं यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...'