113

Image Credit : chatgpt
21 जुलाई 2026 का राशिफल
21 July 2026 Ka Rashifal: 21 जुलाई 2026 मंगलवार को सिद्ध, साध्य, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र की राशि में चंद्रमा का प्रवेश सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल देने वाला रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit : Getty
मेष राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन बातचीत और नई-नई बातों में बीतेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी भी बात पर अपनी राय न दें। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों की कमी के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। तनाव लेने से बचें और शांत रहने की कोशिश करें।
313
Image Credit : Getty
वृषभ राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक है। कारोबार में अचानक पैसा मिल सकता है। कोई जरूरी समझौता भी हो सकता है। आप अपने फैसले पर कायम रहेंगे। बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें। सेहत में अचानक बदलाव आ सकता है।
413
Image Credit : Getty
मिथुन राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज किसी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खुद को दूसरों से बेहतर समझने की वजह से विवाद हो सकता है। ऑफिस में कुछ लोग आपके साथ ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे। बच्चों की जिद को नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का भय है।
513
Image Credit : Getty
कर्क राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपका मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। खेलों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ काम बिगड़ने से गुस्सा आ सकता है। कमीशन वाले कामों में उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिलेगा। प्रेमी या पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान पर नजर रखें।
613
Image Credit : Getty
सिंह राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपको भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अचानक पैसों का नुकसान होने की आशंका है। जमीन या संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
713
Image Credit : Getty
कन्या राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप काफी खुश रहेंगे। कारोबार में अच्छा पैसा मिलने के योग हैं। तकनीक से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कोई खास या मनपसंद चीज आपको मिल सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन भी आज अच्छा रहेगा।
813
Image Credit : Getty
तुला राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की बातों का लोगों पर अच्छा असर पड़ेगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दोस्तों पर पैसा खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में पैसों की परेशानी दूर हो सकती है।
913
Image Credit : Getty
वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। कमाई के कुछ साधन कम हो सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा, लेकिन उसका श्रेय आपको शायद न मिले। जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। बेवजह की बहस में न पड़ें और सेहत का ध्यान रखें। जरूरी काम अटक सकते हैं।
1013
Image Credit : Getty
धनु राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आयात-निर्यात के काम में तेजी आएगी। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा और दिन भी शुभ रहेगा।
1113
Image Credit : Getty
मकर राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार काम करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। ऑफिस में किसी और की गलती का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। हालांकि, रुके हुए काम पूरे होंगे।
1213
Image Credit : Getty
कुंभ राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज महिलाओं को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। बच्चे आपकी बात मानेंगे। मनचाहा काम पूरा होने के बाद भी मन पूरी तरह खुश नहीं होगा। विवादों से दूर रहें। क्रोध करने से बचें।
1313
Image Credit : Getty
मीन राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर और जिम्मेदार रहेंगे। आपकी बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबार के लिए उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.