July 16, 2026

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से बिहार तक बारिश मचाएगी गदर, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी; IMD का आया अपडेट

कल का मौसम, 17 जुलाई:  देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली एक बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के 12 राज्यों में कल यानी 17 जुलाई को भारी बारिश और भयानक आंधी तूफान आने की आशंका है. इस मौसमी बदलाव के दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज आंधी के कारण कई इलाकों में बड़े बड़े पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने की बात कही गई है. पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में इस समय ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके अलावा निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन दोनों प्रणालियों के आपस में मिलने के कारण ही उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम अचानक करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बड़े बड़े ओले भी गिर सकते हैं. इस बेमौसम बदलाव से खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 17 जुलाई की शाम से लेकर 18 जुलाई के बीच भारी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. दिल्ली में इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. तापमान की बात करें तो दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, कुशीनगर, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

मौसम संबंधी चेतावनी

मुख्य बिंदु

(i) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well-marked Low Pressure Area) के प्रभाव से आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी… pic.twitter.com/rZAsVkfmAi

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 16, 2026

बिहार और झारखंड में आसमानी आफत का साया

बिहार में भी 17 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का सामना करना पड़ेगा. राज्य के गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, कैमूर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर जिलों में आंधी पानी का अलर्ट है. बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

पड़ोसी राज्य झारखंड में मौसम और भी ज्यादा आक्रामक हो सकता है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, देवघर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी है. झारखंड की राजधानी रांची में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (17 जुलाई)न्यूनतम तापमान (17 जुलाई)
दिल्ली39°C32°C
मुंबई29°C28°C
चेन्नई35°C27°C
कोलकाता32°C28°C
लखनऊ33°C28°C
पटना34°C28°C
रांची29°C24°C
भोपाल31°C26°C
जयपुर37°C30°C
शिमला28°C22°C
नैनीताल24°C22°C

पहाड़ी राज्यों और अन्य प्रदेशों की स्थिति

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और बिलासपुर में भी 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

जम्मू कश्मीर के जम्मू, पुंछ, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, किश्तवाड़, अनंतनाग और उधमपुर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर, मालदा और मुर्शिदाबाद में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पंजाब के लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर और संगरूर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में राहत और सतर्कता

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, बैतुल, बालाघाट, शहडोल, खरगोन, मांडला, देवास, रायसेन, पन्ना, दमोह, नीमच, आगर मालवा, विदिशा, सिवनी, खंडवा, छतरपुर और शिवपुरी में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

राजस्थान में बाकी राज्यों के मुकाबले थोड़ी राहत रहेगी. अलवर, दौसा, फलौदी, शाहपुरा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और चुरू में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि इन इलाकों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम?