August 9, 2026

JPSC आंदोलन, आर-पार के मूड में छात्र, आज की वार्ता विफल हुई तो होगा विधानसभा घेराव

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है. सरकार से बातचीत भी लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी में सुधारों का आवश्यकता है, जिसको लेकर छात्रों ने अपनी मांग रखी है.

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है. सरकार से बातचीत भी लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी में सुधारों का आवश्यकता है, जिसको लेकर छात्रों ने अपनी मांग रखी है.

author-image

New Update

Untitled design (5)

JPSC JSSC protest: JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है. प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच को लेकर अड़े हुए है. वहीं, दूसरी तरफ सरकार और छात्रों के बीच लगातार बातचीत का दौर जारी है. आज एक फिर दोपहर 12 बजे 7 छात्रों का डेलीगेशन सरकार की कमेटी से मिलेगा. 

प्रदर्शनकारियों ने दी विधानसभा घेराव करने की चेतावनी

अपनी मांगों को लेकर छात्र अड़े हुए हैं. सरकार से बातचीत भी लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र विपिन कुमार ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी में सुधारों का आवश्यकता है, जिसको लेकर छात्रों ने अपनी मांग रखी है. अगर सरकार की तरफ से आज कोई नोटिस नहीं आता, तो प्रदर्शनकारी कल यानी कि 10 तारीख को विधानसभा का घेरव करेंगे. इसको लेकर छात्रों ने आह्वान किया है. क्योंकि आदोलन अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 3 तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाएं ला रहीं कांवड़, कहा- सनातन में ही महिलाओं का आदर संभव; महादेव से मांगी ये मन्नत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- छात्रों की स्थिति काफी खराब

रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार को इतनी हठधर्मिता नहीं अपनानी चाहिए. वहां छात्रों की स्थिति काफी खराब है. छात्र जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. इस सरकार ने ये स्थिति प्रदेश में पैदा ही क्यों होने दी? साथ ही आदित्य साहू ने राहुल गांधी ने को लेकर कहा कि राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे थे. अब वे यहां पर छात्रों का समझाने का प्रयास कर रहे हैं. आप सरकार से बात करें. आपके समर्थन वाली सरकार इस राज्य में चल रही है. 
 

ये भी पढ़ें: मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता हारिस टीए गिरफ्तार

CBI जांच की मांग को लेकर अड़े हुए है छात्र

साहू ने कहा कि छात्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं क्योंकि पिछले छह सालों से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. अगर CBI जांच का आदेश नहीं दिया जाता है, तो कांग्रेस को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देना चाहिए और उन्हें साफ-साफ बताना चाहिए कि अगर वे छात्रों की मांगें नहीं मानते हैं, तो पार्टी अपना समर्थन वापस ले लेगी.

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका सुधर जाए वरना...', ईरान ने दे डाली खुली धमकी; होर्मुज को खोलने के लिए रख दी नई शर्त

Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, सीएम योगी भी लखनऊ में हुए शामिल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें