टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 पर हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.
यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पिछली WTC साइकिल में फाइनल का टिकट गंवाने के बाद अब टीम हर मुकाबले में जीत हासिल कर अंकतालिका में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी.
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज स्पिन गेंदबाजों के लिए भी बड़ी चुनौती और मौका साबित होगी. गॉल और कोलंबो की पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार रही हैं.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगड़ ने 'न्यू बॉडी' से मचाया बवाल, VIDEO
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026
वेन्यू: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
समय: सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026
वेन्यू: सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
समय: सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
यह भी पढ़ें: हाई स्पीड में धोनी, रेसिंग ट्रैक पर दिखाया जलवा, VIDEO
अभ्यास मैच भी खेलेगी टीम इंडिया
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. पहले यह मुकाबला चार दिन का रखा गया था, लेकिन बाद में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे तीन दिन का कर दिया.
WTC के लिहाज से क्यों खास है यह सीरीज?
यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. भारत अगर दोनों टेस्ट जीतता है तो उसे WTC अंकतालिका में बड़ा फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के लिए टीम इंडिया का नेट बॉलर्स प्लान, 4 तरह के स्पिन गेंदबाजों की हुई एंट्री
हाल के महीनों में विदेशी दौरों पर भारत का प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा है, इसलिए श्रीलंका दौरा टीम के लिए आत्मविश्वास हासिल करने का भी सुनहरा मौका होगा.
कहां होगी लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
भारत में इस टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैन्स सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. भारतीय क्रिकेट फैन्स को इस सीरीज में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद होगी.
---- समाप्त ----