August 21, 2026

JFF 2026: कम बजट की 25 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने कभी खुशी कभी गम और लगान को दी टक्कर; आज भी होती है तारीफ - jagran film festival 2026 madhur bhandarkar movie nomiated with kabhi khushi kabhie gham and lagaan 25 years back

कभी खुशी कभी गम और लगान जैसी फिल्मों को अवॉर्ड्स नाइट में टक्कर देने वाली 25 साल पहले कम बजट की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने जागरण फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से धूम मचा दी है।

25 साल पुरानी कल्ट फिल्म का जागरण फिल्म फेस्टिवल में दबदबा/ फोटो- Instagram

25 साल पुरानी कल्ट फिल्म का जागरण फिल्म फेस्टिवल में दबदबा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कम बजट की इस फिल्म ने लहराया था सफलता का परचम

  2. जागरण फिल्म फेस्टिवल ने सेलिब्रेट किए फिल्म के 25 साल

  3. कभी खुशी कभी गम और लगान को भी दी थी टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 साल पहले हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसका बजट भले ही कम हो, लेकिन उस फिल्म का प्रभाव इतना गहरा था कि आज तक मूवी के बारे में फैंस के बीच चर्चा होती है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी तब्बू स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ गर्दा उड़ाया, लेकिन उस समय की क्लट फिल्मों 'कभी खुशी कभी गम' और 'लगान' को अवॉर्ड नाइट में बराबर की टक्कर दी। 

कौन सी थी वह फिल्म, जो जागरण फिल्म फेस्टिवल की वजह से एक बार फिर से बनी चर्चा का विषय। ओटीटी पर इसे आप कहां देख सकते हैं, पढ़ें हर डिटेल।

जागरण फिल्म फेस्टिवल के कारण चर्चा में आई कल्ट फिल्म

मधुर भंडारकर हिंदी सिनेमा के वो निर्देशक हैं, जिन्होंने सत्ता, आन: मैन एंड वर्क, पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल जैसी की ऐसी फिल्में दी हैं, जो न सिर्फ चर्चा का विषय बनी, बल्कि सालों तक लोगों के जहन में भी उनकी फिल्मों की कहानी बसी रही। हाल ही में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में मधुर भंडारकर की क्लट क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' की स्क्रीनिंग भी हुई, जिसे अटेंड करने के लिए खुद निर्देशक भी पहुंचें।

इस दौरान मधुर भंडारकर ने जागरण संवाददाता अंकित सिंह तोमर से खास बातचीत में तब्बू स्टारर फिल्म 'चांदनी बार' को लेकर कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, "इस फिल्म को बनाना बहुत ही मुश्किल था, क्योंकि इसका बजट ही डेढ़ करोड़ चला गया था। उस समय ये फिल्म बड़ी फिल्मों के साथ नॉमिनेशन में थी, जिनमें कभी खुशी कभी गम, लगान जैसी फिल्में थीं। मेरी फिल्म बहुत ही छोटी थी।"

Screenshot 2026-08-21 213534

'किसी बड़े स्टार का कॉस्टयूम या जाए'

मधुर भंडारकर ने इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने मजाक में कहा भी था कि जो मेरी फिल्म का बजट है, वो किसी बड़े स्टार की कॉस्टयूम का बजट होगा। मुझे खुशी है कि 25 साल के बाद भी लोगों को वह फिल्म पसंद आती है। उस फिल्म को पुरस्कार मिला,लोगों ने सराहना की।"

अगर आपने साल 2001 में रिलीज हुई तब्बू के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही 'चांदनी बार' अभी तक नहीं देखी है, तो इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म अब भी उपलब्ध है।

Screenshot 2026-08-21 213615

जल्द ही नई फिल्म के साथ आएंगे मधुर भंडारकर

हमेशा ग्लैमर से जुड़े सब्जेक्ट चुनने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर ने इस दौरान अपनी आगामी फिल्म 'द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में भी बात की और बताया कि यह फिल्म ग्लैमर वर्ल्ड की उन पत्नियों की कहानी को दर्शाता है, जिनकी जिंदगी बाहरी लोगों के लिए तो बहुत अच्छी है, लेकिन उनके अपने ही अप्स एंड डाउन हैं।