Updated On: Jul 18, 2026 | 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार
Jennifer Winget Wedding Dress Viral: फेमस टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने ब्राइडल लुक को लेकर चर्चा में हैं, जहां उनका एक खूबसूरत व्हाइट वेडिंग गाउन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेनिफर विंगेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Jennifer Winget White Gown: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और बेमिसाल खूबसूरती को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। पिछले कुछ समय से गलियारों में उनकी दूसरी शादी की अटकलें काफी तेज थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके शानदार व्हाइट वेडिंग लुक की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
सोशल मीडिया पर आते ही जेनिफर विंगेट यह लुक आग की तरह फैल गया है। हर कोई इस बात को जानने के लिए बेताब है कि क्या सच में जेनिफर ने जीवन के इस नए सफर की तैयारी पूरी कर ली है। मनोरंजन जगत में इन दिनों जेनिफर विंगेट की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं।
तैयार हुआ दुनिया का सबसे खास वेडिंग गाउन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में जेनिफर अपनी शादी के पहनावे को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। इस खास मौके के लिए जेनिफर ने कार्लेओ फैशन द्वारा डिजाइन किया हुआ एक कस्टम-मेड व्हाइट वेडिंग गाउन चुना है।
सम्बंधित ख़बरें
यह एक बेहद ही खूबसूरत और एलिगेंट स्ट्रैपलेस गाउन है, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी हुई है। इस ड्रेस को कुछ इस तरह तैयार किया गया है जो जेनिफर विंगेट के क्लासिक फिगर को पूरी तरह से उभारता है। इस गाउन पर मोतियों और धागों से हाथों की बेहद बारीक और शानदार कढ़ाई की गई है।
Finally some glimpse! Hope more will come out soon! Woop 🙌 #JenniferWinget pic.twitter.com/sSlND1TJfK — Avinash Rai (@Avinashroyy) July 17, 2026
परदे के पीछे छिपी खूबसूरत दुल्हन की पूरी कहानी
हाल ही में बिहाइंड-द-सीन वीडियो में दुल्हन बनने जा रही जेनिफर विंगेट के इस स्पेशल वेडिंग गाउन को बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। वहीं एक अन्य क्लिप में जेनिफर अपने फाइनल आउटफिट को चुनते हुए उसकी बारीकियों का बहुत गहराई से मुआयना करती नजर आ रही हैं।
एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जेनिफर विंगेट अपना वेडिंग गाउन पहनकर उसका ट्रायल ले रही होती हैं, तब डिजाइनर बहुत ही मुस्तैदी से उनकी फिटिंग को ठीक करने में मदद कर रही हैं। कुछ पलों में जेनिफर अपने लुक को पूरा करने के लिए सिर पर घूंघट डालती और उसमें जरूरी बदलाव करती दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें: जब राजेश खन्ना ने कहा- ‘अब जाने का वक्त आ गया…’,’काका’ ने मौत से पहले कही थी ऐसी बात, आखिरी शब्द बने अमर
शादी की खबरों के बीच सामने आया अनोखा अंदाज
खबरों के अनुसार वह बहुत जल्द सिंगापुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ ब्रिटेन में सात फेरे लेने जा रही हैं। हालांकि इस विषय पर अभी तक जेनिफर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
लेकिन इन सबके बीच उनके नए अवतार ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस नए ब्राइडल लुक में जेनिफर विंगेट का रूप बेहद निखरकर सामने आया है, जो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।
