Sep 13, 2026 09:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

इरफान एनआईटी जालंधर से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक कर रहे हैं। वैसे इफरान की इंजीनियरिंग की शुरुआत चेन्नई में स्थिति एसआरएम यूनिवर्सिटी से हुई थी, जहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक में दाखिला लिया था।

एनआईटी जालंधर के छात्र को मिली 4.5 लाख की इंटर्नशिप
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई सक्सेस स्टोरी वायरल होती रहती है, जो काफी प्रेरणादायक होती हैं। इस वक्त इरफान मोहम्मद की कहानी खूब वायरल हो रही है। इनकी कहानी वायरल होने की वजह है 4.5 लाख रुपये का हर माह इंटर्नशिप। जी हां, साढ़े चार लाख रुपये हर माह का इंटर्नशिप मिलना किसी भी छात्र के लिए बड़ी बात होती है, खासकर जब वो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हो। इनकी कहानी का दिलचस्प बात यह है कि यह इंटर्नशिप इन्हें अचनाक से किए गए एक रिक्वेस्ट से मिली है। क्योंकि इरफान कभी पहले साल के बाद अपनी यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी और बाद में Apple में इंटर्नशिप का मौका भी गंवा दिया था।
पहले साल में छोड़ा कॉलेज, फिर क्रैक किया जेई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इरफान मोहम्मद की कहानी शेयर की गई है। पोस्ट के मुताबिक इरफान एनआईटी जालंधर से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक कर रहे हैं। वैसे इफरान की इंजीनियरिंग की शुरुआत चेन्नई में स्थिति एसआरएम यूनिवर्सिटी से हुई थी, जहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक में दाखिला लिया था। हालांकि, उन्होंने पहला साल पूरा करने के बाद यूनिवर्सिटी छोड़ दी। इसके बाद इफरान ने JEE परीक्षा पास की और उनका दाखिला NIT जालंधर में हो गया। यहां उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रखी।
दूसरे साल में हासिल कर ली थी एप्पल की इंटर्नशिप
इफरान ने कॉलेज के दूसरे साल में Apple की इंटर्नशिप हासिल कर ली थी। यह इंडोनेशिया के बाली में ऑन-साइट इंटर्नशिप का मौका था। हालांकि, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि इरफान ने इस इंटर्नशिप को ज्वाइन नहीं कर पाए। क्योंकि कॉलेज में 75 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी था, लेकिन उनका कम था। इस वजह से Apple का शानदार मौका हाथ से निकल गया। लेकिन इरफान में अपनी कोशिश जारी रखी।
तीसरे साल में रेवोल्यूट से मिला बड़ा मौका
लेकिन इफरान के करियर में बड़ा बदलाव तीसरे साल में आया। इस साल उनका चयन रेवोल्यूट यूएई में आईओएस डेवलपर इंटर्नशिप के लिए हो गया। बताया जा रहा है कि इस इंटर्नशिप में इफरान को 4.5 लाख रुपये हर महीने मिल रहे हैं। दो महीने की इंटर्नशिप के हिसाब से यह रकम करीब 9 लाख रुपये होती है। लेकिन इरफान को रेवोल्यूट में इंटर्नशिप मिलने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।
कैसे मिली हाई पेइंग इंटर्नशिप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान दीवाली की छुट्टियों में अकेले हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। यहां बीर बिलिंग के एक हॉस्टल में उनकी मुलाकात इशिका नाम की लड़की से हुई, जो खुद भी वहां घूमने के लिए आई थी। इशिका रेवोल्यूट में काम करती थी। यहां उन्होंने बातों ही बातों में बिना झिझक इशिका से रेफरल मांग लिया। बस इस रिक्वेस्ट के बाद इशिका ने कंपनी में एक दोस्त से इरफान को रेफर करने का रिक्वेस्ट किया, जिसके बाद उनके लिए नौकरी का रास्ता खुल गया और उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया।
रेफरल से नौकरी मिलना कोई शॉर्टकट नहीं
इरफान भले ही रेफरल की वजह से कंपनी की भर्ती प्रकिया में शामिल हो चुके थे, लेकिन नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उनका मानना है कि रेफरल से नौकरी मिलना कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके बाद उन्हें अलग-अलग टेस्ट से गुजरने पड़े। हर टेस्ट में पास होने का बाद उन्हें 4.5 लाख हर माह इंटर्नशिप ऑफर की गई।