सरकारी स्कूल में नशा कर आया टीचर, सनग्लासेज लगाकर बैठा:जींस घुटनों तक चढ़ाई, पलवल पुलिस कॉलर पकड़कर ले गई; बोला- मेरा नाम ओनली 'रमेश'
फरीदाबाद29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पलवल में सरकारी स्कूल से टीचर का कॉलर पकड़कर ले जाती पुलिस।
हरियाणा के पलवल में सरकारी टीचर नशे में स्कूल पहुंच गया। जब अन्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को इसकी भनक लगी, उन्होंने गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जूनियर बेसिक टीचर (JBT) को कॉलर पकड़कर थाने ले गए।
स्कूल में टीचर रमेश के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें रमेश स्कूल कैंपस में काला सनग्लासेज लगाकर जींस ऊपर चढ़ाकर बैठा नजर आ रहा है। एक ग्रामीण ने टीचर से शराब पीने के बारे में पूछा तो उसने कहा- 5 साल हो गए छोड़े हुए।
मौके पर पहुंचे पुलिसवाले उसे पकड़कर ले जाने लगे, तो उनसे टीचर का नाम पूछा गया। पुलिसकर्मी ने जैसे ही कहा, ये रमेश कुमार है। टीचर ने तुरंत जवाब दिया- नो, कुमार नहीं हूं मैं, ओनली रमेश।
उधर, स्कूल हेडमास्टर मुकेश कुमार का कहना है कि टीचर के व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। उसे 3 बार नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा चुका है। बुराका सरपंच ने भी ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर को लेटर लिखकर रमेश की जगह दूसरे टीचर की मांग की है।

स्कूल कैंपस में क्लासरूम के बाहर जींस घुटनों तक ऊपर किए बैठा टीचर।
सिलसिलेवार पढ़िए, स्कूल में क्या घटनाक्रम हुआ:-
- सनग्लासेज लगाकर गैलरी में बैठा: पलवल के बुराका गांव स्थित शहीद असगर अली राजकीय माध्यमिक का टीचर रमेश बुधवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था। स्कूल पहुंचते ही टीचर का व्यवहार ठीक नहीं रहा। क्लासरूम के आगे बैठकर उसने जींस घुटनों तक ऊपर कर ली। सिर पर कैप और काला सनग्लासेज भी लगाया हुआ था।
- ग्रामीण स्कूल पहुंचे, पुलिस बुलाई: जब अन्य टीचर को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हेड मास्टर को रमेश के बारे में बताया। स्टूडेंट्स भी टीचर से दूर-दूर भागने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच शेर मोहम्मद कुछ ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
- पुलिसवाले कॉलर पकड़कर ले गए: हथीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सामने पुलिसवाले पीछे से टीचर की जींस और कॉलर पकड़कर उसे गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान टीचर रमेश स्कूल के अन्य टीचर्स के हाथ पकड़ खींचने लगा।

टीचर की जींस पकड़कर ले जाते ग्रामीण।
VIDEO में ग्रामीण और टीचर के बीच क्या बातचीत हुई:-
ग्रामीण- कैसी तबीयत है अब आपकी टीचर- बढ़िया है, पहले बैठिए तो सही
ग्रामीण- नाम क्या है आपका टीचर- चेयर दी है मैंने रेसपेक्ट से, बैठकर आराम से बात कर लेंगे। एक कुर्सी मंगवा दूं मैं आपके लिए
ग्रामीण- आपने ड्रिंक की हुई है टीचर- नहीं ये गलत सूचना है आपके पास (कुर्सी पर पीछे की तरफ झुकते हुए)
ग्रामीण- आप स्कूल में बैठे हो इस टाइम टीचर- हांजी
ग्रामीण- तो ये आपका बैठने का तरीका है, आपने जींस भी घुटनों तक की हुई है टीचर- नीचे कर लिया, हो गया फिट
ग्रामीण- नाम क्या है आपका टीचर- मास्टर जी हूं मैं, मिस्टर रमेश
ग्रामीण- कितने दिनों से नशा करते हो टीचर- सर मैं तो पहले कभी करता था, अब मुझे 5 साल हो गए छोड़े
ग्रामीण- तो आप बाहर क्यों बैठे हो टीचर- मैंने अपने बच्चों को काम दे रखा है। जाकर देख लो फॉर्थ क्लास में।
ग्रामीण- अगर आपका मेडिकल कराया जाए तो टीचर- हां मैं तैयार हूं बिल्कुल, लेकिन सच्चाई सबके सामने आएगी, रात में सोया नहीं हूं। (क्योंकि पहली बार बल्लभगढ़ दशहरा देखने गया था। घरवाली की बात माननी पड़ती है। उसकी बात नहीं मानेंगे तो रोटी कौन देगा)

स्कूल की एक स्टूडेंट ने कहा- टीचर को देखकर डर लगता है, कुछ दिन पहले ही वे 2 पेंट और 2 शर्ट पहनकर आए थे।
स्टूडेंट बोले- टीचर से डर लगता है, नशे में मारते हैं
स्टूडेंट्स का आरोप है कि टीचर नशे की हालत में उन्हें मारते हैं और स्कूल में तंबाकू खाते हैं। एक छात्रा ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले टीचर डबल शर्ट और पेंट पहनकर आए थे। उनकी हरकतें अजीब थीं, जिसके चलते लड़कियों को दूसरी तरफ बैठा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शराब के साथ सफेद पाउडर का नशा करता है और कई बार डंडा लेकर लोगों के पीछे दौड़ चुका है।

बुराका की सरपंच तसलीमा ने BEO को टीचर के खिलाफ लिखा लेटर।
प्रिंसिपल बोले- पहले भी अधिकारियों से की शिकायतें
स्कूल हेडमास्टर मुकेश कुमार के अनुसार, शिक्षक रमेश 2022 से बुराका गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में तैनात है। वह चौथी कक्षा के बच्चों को पढ़ाता है। इससे पहले उसकी तैनाती पुठली गांव के स्कूल में थी।
हेडमास्टर का कहना है कि वहां भी उसके व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों को पहले भी कई बार शिकायतें दी गईं और उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया, लेकिन समस्या सुधरी नहीं। स्कूल में करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में 88 फीट ऊंचे रावण का दहन: NIT में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहुंचे; 15 जगहों पर जले पुतले
0:28- कॉपी लिंक
शेयर
प्लेबॉय की नौकरी का झांसा देकर ₹90 हजार ठगे: हर मीटिंग पर ₹30 हजार का लालच दिया; फरीदाबाद के युवक के साथ ठगी

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में अरावली बचाने को संग्राम: कूड़ा डालने के विरोध में रोड पर धरना जारी; दशहरा बाद फैसले की उम्मीद

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में दशहरे पर 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा: NIT और बल्लभगढ़ में 2 सड़कें बंद, रूट डायवर्ट; सोशल मीडिया पर भी नजर
- कॉपी लिंक
शेयर