Published: Thursday, August 6, 2026, 19:28 [IST]
Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में क्लास 6 के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी है। जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
नवोदय विद्यालयों में प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर होता है और यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कई सुविधाएं निशुल्क मिलती हैं। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। छात्र navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान छात्र और अभिभावक की सही जानकारी भरनी होगी और तय फॉर्मेट में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। समिति ने स्पष्ट किया है कि एक छात्र केवल एक ही आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन मिलने पर उन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाला छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो या पास कर चुका हो। साथ ही उसने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो। छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। सामान्य तौर पर आवेदन उसी जिले के लिए किया जा सकता है, जहां छात्र का निवास है।
ये भी पढ़ें: School Holiday Alert: भारी बारिश और कांवड़ यात्रा का असर, आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र, आधार विवरण तथा एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस या केंद्रीय ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा। फोटो और हस्ताक्षर JPEG फॉर्मेट में निर्धारित आकार के अनुसार अपलोड करने होंगे।
कब होगी परीक्षा?
जेएनवीएसटी 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें तीन सेक्शन होंगे। सफल छात्रों को उनके जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2027 में जारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: अच्छी रैंक के बावजूद क्यों रद्द हो जाता है एडमिशन? काउंसलिंग से पहले चेक कर लें डिटेल
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range