IRCTC Japan Tour Package Price: जापान घूमने का सुनहरा मौका। आईआरसीटीसी लेकर आया है 10 दिन की जापान यात्रा का शानदार प्लांट। जानें पैकेज की कीमत, टोक्यो, माउंट फूजी, क्योटो समेत घूमने की जगहें, प्लाइट, वीजा-होटल समेत सभी सुविधाओं की के बारे में।
Japan Tour Package 2026: अगर जापान घूमना भी आपकी बकेट लिस्ट में हैं तो यह गोल्डन टाइम है। IRCTC जापान ट्रिप का खास पैकेज लेकर आया हैं, जहां आप सितंबर महीने में 9 रात और 10 दिनों के लिए विदेश कर सकते हैं। खास बात है कि इस पैकेज में टोक्यों की नाइट लाइफ से लेकर माउंट फूजी की बर्फीली वादियां और हिरोशिमा समेत कई जगह शामिल हैं। यहां पर फ्लाइट, 4 स्टार होटल, वीजा, एंट्री टिकट जैसा सुविधा भी दी जाएगी।
कब से शुरू होगा IRCTC Japan Tour ?
आईआरसीटीसी का यह इंटरनेशनल टूर 6 सितंबर 2026 को दिल्ली से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 को खत्म होगा। जहां यात्री 10 दिनों की यात्रा में जापान के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को घूम सकेंगे।
जापान टूर पैकेज की कीमत (Japan Tour Package Price)
अगर आप पार्नटर या परिवार के साथ जाने की सोच रहे हैं तो डबल शेयरिंग पर यह पैकेज, 3,49,999 रु. प्रति व्यक्ति शुरू होता है। वहीं, सिंगल रूम लेने पर कीमत 4,73,999 रु. है। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग और बच्चों के साथ जाना चाहते हैं तो IRCTC वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Independence Day Eye Makeup: 15 अगस्त के लिए आई मेकअप लुक
जापान में घूमने वाली जगह
पैकेज के अंतर्गत बहुत शानदार जगहों को शामिल किया गया है। जिसमें टोक्यो, हाकोने, माउंट फूजी, हमामात्सु, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा शामिल है।
- 10 दिन में जापान टूर प्लान
- पहले दिन टोक्यो पहुंचने के बाद, स्थानीय मंदिर, शॉपिंग स्ट्रीट की सैर, रात में ठहरने की व्यवस्था
- दूसरे दिन टोक्यो की प्रसिद्ध जगहों की शहर
- इसके बाद माउंट फूजी और हाकोने का दीदार
- इस पैकेज में पर्यटक, जापान की बुलेट ट्रेन का मजा भी उठाएंगे
- यात्रा के दौरान, बैंबू फॉरेस्ट, नारा दीर पार्क समेत कई विश्व प्रसिद्ध आकर्षण की सैर
ये भी पढ़ें-Independence Day Banner Slogans: 15 अगस्त के लिए देशभक्ति स्लोगन
IRCTC Tour Package में क्या कुछ मिलेगा ?
- दिल्ली से आने-जाने की फ्लाइट
- 4 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा
- जापान टूरिस्ट वीजा
- रोजाना नाश्ता, लंच और डिनर सर्विस
- एयरपोर्ट ट्रांसफर
- एची कोच से साइटसीइंग का मजा
- प्रमुख जगहों की एंट्री टिकट
- प्रोफेशनल टूर गाइड
- 70 साल से कम उम्र के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस
पैकेज बुक करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- जापान जाने के लिए पासपोर्ट की वैधता 6 महीने तक होनी चाहिए
- सभी यात्रियों को अपने साथ पैन कार्ड जरूर रखना है
- वीजा प्रक्रिया के लिए बैंक स्टेटमेंट, ITR, फोटो समेत अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे
- पैकेज बुकिंग करने के लिए दरौान ही पूरा पेमेंट भुगतान करना होगा
क्यों चुनें जापान टूर पैकेज ?
अगर आप पहली बार विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं और बाहरी दुनिया की ज्यादा जानकारी नहीं है तो जापान टूर पैकेज चुनना बेहतरीन रहेगा। यह IRCTC का शानदार पैकेज है, जहां पर आपको होटल की टेंशन, फ्लाइट, वीजा और घूमने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
सोर्स- IRCTC Website