साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'जन नायगन' आखिरकार 23 जुलाई को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन तृषा कृष्णन चेन्नई के थिएटर में नजर आईं जिसके बाद विजय संग डेटिंग की रूमर्स को और हवा मिल गई।
तृषा कृष्णन चेन्नई में थिएटर के बाहर स्पॉट हुईं।
- Published: 23 Jul 2026, 04:21 PM IST
- Last Updated: 23 Jul 2026, 04:21 PM IST
Jana Nayagan Release: साउथ सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के सीएम विजय (Vijay) की पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 'जन नायगन' आखिरकार 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ये विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, जिसे देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। रिलीज के पहले ही दिन तमिलनाडु के थिएटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी बीच विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चेन्नई के एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।
तृषा का थिएटर पहुंचना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका नाम विजय के साथ कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan leaves from Rohini Theatre in Koyambedu after watching Actor and Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay's movie 'Jana Nayagan' pic.twitter.com/pUaoQmZagh
— ANI (@ANI) July 23, 2026
मां के साथ पहुंचीं फिल्म देखने
तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स में फिल्म का पहला शो देखने पहुंचीं। थिएटर के बाहर मौजूद फैंस ने उनका स्वागत किया। फिल्म खत्म होने के बाद भी तृषा अपनी मां के साथ सिनेमाघर से बाहर निकलती नजर आईं। इस दौरान उमा कृष्णन ने विजय की फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "बेहतरीन फिल्म, हमें मजा आया।"
Actress Trisha watched Chief Minister Joseph Vijay film Jananayagan at Rohini Theatre in Chennai. pic.twitter.com/loq3oEEkPg
— Vignesh Theni (@Vignesh_twitz) July 23, 2026
तृषा के थिएटर पहुंचने के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे विजय के प्रति उनके समर्थन के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे दोनों के बीच चल रही डेटिंग की अफवाहों से जोड़कर भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
'जन नायगन' में दमदार स्टारकास्ट
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जना नायकन' में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
फिल्म की रिलीज पहले पोंगल के मौके पर जनवरी में प्रस्तावित थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण इसकी रिलीज टालनी पड़ी। कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताए जाने के बाद फिल्म में जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई और अब यह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है
'जन नायगन' को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। अभिनेता पहले ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का ऐलान कर चुके हैं और माना जा रहा है कि अब वह पूरी तरह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देंगे।
करीब तीन दशक के फिल्मी करियर में विजय ने 'घिल्ली', 'पोक्किरी', 'बिगिल' और 'लियो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में 'जना नायकन' को उनके अभिनय करियर के यादगार समापन के रूप में देखा जा रहा है।