July 24, 2026

Jana Nayagan Box Office Collection: 'जन नायकन' ने की 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग, ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन.

author-image

New Update

jana nayagan (2)

jana nayagan Photograph: (KVN Productions)

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: कई विवादों में फंसने और कोर्ट से लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. खास बात ये भी है कि जन नायकन विजय की आखिरी फिल्म है, ऐसे में उनके फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. तो चलिए जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

'जन नायकन' का ओपनिंग डे कलेक्शन

थलापति विजय की आखिर फिल्म  'जन नायकन' को देखने को लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लग रही हैं. फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि इसने एडवांस बुकिंग में ही ब्लॉक सीटों के साथ 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं, अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जन नायकन' ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ की ओपनिंग की है. जिसमें तमिल में सबसे ज्यादा 36.50 करोड़ कमाए हैं.वहीं हिंदी वर्जन में 1.75 करोड़ जबकि तेलुगु में इसने 2.75 करोड़ कमाए.

विजय की चौथी हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म

बता दें कि, विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए उनकी ही कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. ये फिल्म थलपति विजय के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने सरकार के 35.65 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर दिया है. वहीं, विजय की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन फिल्मों की बात करे तो पहले नंबर पर लियो- 64.8 करोड़, दूसरे में बीस्ट- 49.3 करोड़, तीसरी, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम- 44 करोड़ फिर जन नायकन- 41 करोड़ और सरकार-35.65 करोड़ और मास्टर- 34.8 करोड़ आखिर में है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer Postponed: पोस्टपोन हुआ रामायण का ट्रेलर, रिलीज से चंद घंटे पहले मेकर्स ने कर डाला ऐसा पोस्ट

ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड

'जना नायकन' ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का कलेक्शन कर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसमें  रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्में शामिल है. बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर (Dhurandhar) ने अपने ओपनिंग डे पर 28. 60 करोड़ कमाए थे. जबकि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की छावा (Chhaava) ने पहले दिन 33.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में 'जन नायकन' ने 41 करोड़ कमाकर इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.

क्या है जन नायकन की कहानी?

'जन नायकन'  एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं. जिसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो  जनता के लिए लड़ता है. वो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और अपने कार्यों से लोगों को प्रेरित करता है. फिल्म में ये शख्स आम आदमी से कैसे लोगों का नेता बनता है, इसकी कहानी इसी के  इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लीड रोल में विजय नजर आएंगे. इनके अलावा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं. इसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. 


फिल्म से जुड़ा कानूनी विवाद

दरअसल, जन नायकन इस साल  9 जनवरी रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से  ठीक पहले  सीबीएफसी ने 'जना नायकन'  पर रोक लगा दी.  सेंसर बोर्ड ने शुरुआत में फिल्म में 16 कट्स के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया था, लेकिन फिर चेयरपर्सने ने एक शिकायत मिलने पर इस पर रोक लगा दी. फिर मामला कोर्ट पहुंचा और मेकर्स को कानूनी लड़ाई लड़ने पड़ी. फिर जैसे ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास किया गया ये सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने सोनम वांगचुक के लिए किया पोस्ट, ममूटी ने किया छात्रों को सपोर्ट