Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/21/jana-nayagan-2026-01-21-08-42-38.jpg)
Jana Nayagan Photograph: (KVN Productions)
Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 24 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है और दो दिनों में ही कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तो चलिए जानते हैं, जन नायकन ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया और दुनियाभर में कहां तक पहुंची फिल्म की कमाई.
'जन नायकन' का दूसरे दिन का कलेक्शन
काफी विवादों में फंसने के बाद 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और उम्मीद के मुताबिक इसे देखने के लिए पहले दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ कमाए और भार में इसका कुल कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो गया है.
दुनियाभर में 100 करोड़ पार
फिल्म जन नायगन ने जहां भारत में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, ये फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई करती नजर आ रही है, फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर (Jana Nayagan Box Office Collection World Wide) में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और करीब 112.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन में पहुंच गई है. जिस तरह से थलापति विजय की फिल्म जन नायकन कमाई कर रही है, ऐसे में लग रहा है कि ये जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी.
ये भी पढ़ें- 'जो डर गया वो मर गया', Salman Khan ने सुबह के 3 बजे किस पर निकाली भड़ास? फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
कितना है जन नायकन का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जन नायकन' का बजट करीब 300 से 400 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ये विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस, हाई-एंड वीएफएक्स और भव्य सेट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसका असर सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं और अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है.
फिल्म की स्टारकास्ट
'जन नायकन' में कई बड़े सितारे हैं, फिल्म में लीड रोल तो थलपति विजय प्ले कर रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आ रही हैं. इसके अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol), ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण भी अहम रोल निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एच. विनोथ (H. Vinoth) ने किया है. बता दें कि, मेकर्स ने इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को साथ लाकर इसे पैन इंडिया प्रोजेक्ट बनाया है.
क्यों अब फिल्में नहीं बनाएं थलपति विजय?
बता दें, विजय ने 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने साफ कहा था कि 'जन नायकन' के बाद वो फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. वहीं, इस साल वो चुनाव भी जीत गए और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बन गए हैं. यही वजह है कि इस फिल्म को विजय के करियर की सबसे जरूरी फिल्मों में गिना जा रहा है. फैंस इसे उनके सिनेमाई सफर की विदाई मान रहे हैं और आखिरी बाद विजय को सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आमिर खान की बेटी ने छात्रों के प्रदर्शन पर दिया बयान, सोनू निगम का दिल्ली कॉर्न्सट हुआ पोस्टपोन