August 20, 2026

Highway blocked due to sit-in at Phillaur toll plaza : जालंधर। फिल्लौर टोल प्लाजा पर धरने के चलते हाईवे पर भारी जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान बस चालक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। घटना की कवरेज कर रहे पत्रकार से पुलिसकर्मी के उलझने और कैमरा छीनने की कोशिश के आरोप से मामला और गरमा गया।
ट्रैफिक पुलिस कर्मी परमजीत ने बताया कि फिल्लौर टोल प्लाजा पर धरना लगा है। ऐसे में सीनियर अधिकारियों की ओर से जारी हिदायतों पर रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं फिल्लौर जाने वाले लोग काफी परेशान है। ऐसे में सांझा वाला गेट से मुंकदपुर और उसके बाद लुधियाना की ओर वाहन जा पाएंगे। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा ट्रैफिक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बस चालक द्वारा बस को साइड से निकालने की कोशिश की गई और पीसीआर कर्मी का बाइक गिर गया। इसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। वहीं मेड रोड पर भारी जाम देखने को मिला।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। पुलिस कर्मी के बाइक गिरने के दौरान घटना के दौरान उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब मीडिया कर्मी ने पुलिस कर्मी और बस चालक के विवाद को कैमरे में कैद करना शुरू किया तो पुलिस कर्मी पत्रकार के साथ उलझ गया। इस दौरान पत्रकार का कैमरा पुलिस कर्मी द्वारा छीनने की कोशिश की गई। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस और बस चालक में बात चल रही थी कि पुलिस कर्मी ने पत्रकार का कैमरा छीनने की कोशिश की और विरोध करने लगा है।
ट्रक चालक लखविंदर सिंह ने कहाकि घटना स्थल से 25 किलोमीटर दूर टोल प्लाजा के पास धरना लगा हुआ है। जाम लगने के कारण ट्रक के नीचे ड्राइवर बैठ गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ट्रक चालक का कहना है कि गोराया की ओर जाने वाले लोग अपने घरों को जाने को मजबूर है, लेकिन पुलिस द्वारा रास्ता बंद किए जाने के कारण भारी जाम लगा हुआ है। वहीं चालक तिरलोक सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी द्वारा मीडिया कर्मी से हाथापाई की कोशिश की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से पुलिस अधिकारी से बात हो रही थी, जिसके बाद उसके सामने पुलिस कर्मी द्वारा पत्रकार के कैमरे पर हाथ डाला गया।