October 7, 2026

Jaguar GT Type 01: सिर्फ 3.2 सेकंड में 100 की रफ्तार और 720 किमी रेंज! Jaguar Type 01 ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में मचाई खलबली, जानें खासियतें | IBC24

नई दिल्ली: Jaguar GT Type 01: Jaguar ने अपनी पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक GT Type 01 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह उसकी अब तक की सबसे पावरफुल Jaguar है। कार में तीन इलेक्ट्रिक मोटर वाला सेटअप दिया गया है जो करीब 1,030hp पावर और 1,365Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी WLTP रेंच 720 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। डिजाइन के मामले में यह कार Type 00 कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है।

बेहद अलग है इसका डिजाइन

Jaguar GT Type 01 के फ्रंट में Jaguar का नया स्ट्राइकथ्रू डिजाइन देखने को मिलता है जो ग्रिल जैसा लुक देता है। इसके नीचे एक्टिव शटर लगाए गए हैं, जो बैटरी और दूसरे सिस्टम को ठंडा रखने में मदद करता है। कार में चार-लाइन वाले DRL और बेहद पतले हेडलैंप दिए गए हैं। खास बात यह है कि बोनट पर मौजूद पारंपरिक लीपिंग Jaguar लोगो को हटा दिया गया है।

बैटरी के लिए किया गया खास बदलाव

Jaguar ने कार के फेंडर पर ब्रास जैसे पैनल में अपना लोगो (Jaguar GT Type 01) दिया है। फ्रंट एक्सल और ए-पिलर के बीच बनी लंबी जगह में बैटरी का एक हिस्सा रखा गया है। कार की छत की ऊंचाई सिर्फ 1,440mm होने के कारण पूरी बैटरी को एक ही पैक में लगाना संभव नहीं था। इसलिए 120kWh की बैटरी को पांच मॉड्यूल में बांटा गया है और फ्रंट क्रैश स्ट्रक्चर में भी बदलाव किए गए हैं।

केबिन में मिलेगा 24-इंच डिस्प्ले

कार का इंटीरियर (Jaguar GT Type 01) भी काफी आधुनिक है। केबिन को बीच में मौजूद एक हिस्से से चार जोन में बांटा गया है। इसमें स्टोरेज स्पेस के साथ पीछे बैठे यात्रियों के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल दिए गए हैं। ड्राइवर की जानकारी और इंफोटेनमेंट के लिए 24-इंच की सिंगल स्क्रीन दी गई है। इसमें ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी और पैसेंजर फीचर्स को अलग-अलग हिस्सों में दिखाया जाता है।

3.2 सेकंड में 100kmph की रफ्तार

Jaguar Type 01 सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 850-वोल्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसके साथ 350kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार महज 13 मिनट की चार्जिंग में करीब 321 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। बैटरी को 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में लगभग 22 मिनट लगते हैं। कार में दोनों तरफ ट्विन AC चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Mercedes-Benz India: कारों की कीमत बढ़ने का नया दौर शुरू? Mercedes ने दिए ये संकेत, हर 3 महीने दाम बढ़ने की खबर से ग्राहकों में मची खलबली! 
  • Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन
  • UP IPS Transfer: अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, नवरात्रि से पहले राज्य के 20 IPS अफसर इधर से उधर, जानिए अब किसे-कहां मिली पोस्टिंग