कीपैड फोन से भी अब डिजिटल पेमेंट का रास्ता खुल गया है. Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट मिलने से यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर सकेंगे. जानें इस फीचर फोन के फीचर्स और नई सुविधा
Written By : मानसी उपाध्याय | Updated at : 24 Oct 2026 04:48 PM (IST)

Itel 2165C PhonePe सपोर्ट
Source : @prtechofficial
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- फोन में 2 इंच डिस्प्ले, 1200mAh बैटरी और Type-C पोर्ट है.
आज के दौर में मोबाइल से पेमेंट करना आम बात हो गई है. किराने की दुकान पर सामान खरीदने से लेकर रोजमर्रा के दूसरे छोटे-मोटे लेनदेन तक, डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, हालांकि इसके लिए ज्यादातर लोग स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब कीपैड फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है.
Itel ने अपने फीचर फोन Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट देने का ऐलान किया है. इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. खास बात यह है कि इससे 2G नेटवर्क पर निर्भर रहने वाले यूजर्स तक भी UPI आधारित पेमेंट की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की गई है.
Itel 2165C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Itel 2165C एक फीचर फोन है, जिसमें 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसमें 1,200mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी ने बैटरी की खपत को मैनेज करने के लिए AI Battery और Super Battery Mode जैसे ऑप्शन भी दिए हैं. कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 11.67 घंटे तक का टॉक टाइम और 25 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है, हालांकि बैटरी बैकअप इस्तेमाल और नेटवर्क की स्थिति पर निर्भर करेगा. इसमें 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा दी गई है.
Itel के इस फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI की सुविधा
Itel 2165C में PhonePe का सपोर्ट मिलने से उन लोगों तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाने की कोशिश की गई है, जो स्मार्टफोन के बजाय कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं. इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी का उद्देश्य 2G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी भारत के UPI आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ना है. कंपनी का कहना है कि वह रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली तकनीक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है.
यह भी पढ़ें - Instagram की पसंदीदा Reels अब WhatsApp पर भेजना होगा आसान, जानें कैसे
PhonePe कैसे होगा एक्टिव? कंपनी ने क्या नहीं बताया?
कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फोन में इस सुविधा को एक्टिवेट कैसे करना होगा. इसके अलावा कौन-कौन से ट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे और इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए कोई अतिरिक्त शर्त होगी या नहीं, इसकी जानकारी भी फिलहाल नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें - स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?

About the author मानसी उपाध्याय
मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.
पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.
मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
Published at : 24 Oct 2026 04:48 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola