रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी के एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके बयान के बाद रिश्ते में अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं।
बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का दर्दभरा पोस्ट वायरल
- Published: 28 Jul 2026, 10:09 AM IST
- Last Updated: 28 Jul 2026, 10:09 AM IST
Isha Rikhi Cryptic Post: रैपर और सिंगर बादशाह की पत्नी और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में है। पोस्ट सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, ईशा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी तरह का सीधा आरोप लगाया है।
ईशा ने शेयर किया भावुक पोस्ट
सोमवार, 27 जुलाई की शाम ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके घाव बाहर से दिखाई नहीं देते। वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें डर लगता था। ईशा ने लिखा, "मुझे लगता था कि मेरे पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों के सामने मेरी आवाज दब जाएगी। इसलिए मैंने खुद को यही समझाया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।"
चुप्पी मंजूरी नहीं थी- ईशा
अपने पोस्ट में ईशा ने आगे लिखा, "मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं था कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया था। वह सिर्फ खुद को बचाने का तरीका था। आज मैं डर की जगह हिम्मत चुन रही हूं। शायद मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब यह दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था।"
नहीं लगाया कोई सीधा आरोप
ईशा रिखी ने अपने पोस्ट में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने यह पोस्ट लिखा। इसके साथ ही उन्होंने बादशाह पर कोई सीधा आरोप भी नहीं लगाया। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं और अलग होने की अफवाहें फिर तेज हो गई हैं।
बादशाह की नहीं आई प्रतिक्रिया
ईशा के इस पोस्ट पर अभी तक बादशाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है।
पहले भी हो चुकी है बादशाह की शादी
ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और साल 2012 में उन्होंने शादी की थी। साल 2017 में उनकी बेटी जेस्सेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। बाद में 2020 में दोनों अलग हो गए। फिलहाल जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं।
यह भी पढ़े- कौन हैं Samreen Kaur? अर्शदीप सिंह ने जिसे बताया 'My Person', रणवीर सिंह संग भी कर चुकी हैं काम