August 26, 2026

होर्मुज पर टैक्स से ईरान ही नहीं यह देश भी होगा मालामाल, IRGC बोली- हमारी डील पक्की

Aug 26, 2026 09:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ईरान और ओमान के बीच होर्मुज पर टैक्स के बंटवारे को लेकर डील पक्की हो गई है। IRGC ने बुधवार को बताया कि तेहरान और मस्कट के बीच हो रही डील फाइनल हो गई है। हालांकि उन्होंने इस  बात पर जोर दिया कि होर्मुज तभी खुलेगा, जब अमेरिका के साथ समझौता हो जाएगा।

Strait of Hormuz india

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच डील पक्की

दुनिया के ऊर्जा निर्यात के करीब 20 प्रतिशत को संभालने वाले होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अब टैक्स लगना शुरू होने वाला है। इस टैक्स का फायदा केवल ईरान को ही नहीं बल्कि होर्मुज की दूसरी तरफ से क देश ओमान को भी होगा। बुधवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि ईरान और ओमान होर्मुज से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि जब तक वाशिंगटन, तेहरान की शर्तों को मान नहीं लेता तब तक इस स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

ईरान की अर्ध सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान और ओमान पिछले काफी समय से होर्मुज पर 'फीस' लगाने और उसकी कमाई को आपस में बांटने पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, पहले ओमान इस पर राजी नहीं था, लेकिन बढ़ते दबाव की वजह से वह भी इस पर टैक्स लेने के लिए राजी हो गया है। हालांकि, तेहरान और मस्कट इसे सीधे तौर पर टैक्स न कहकर सिक्योरिटी और मेंटिनेंस फीस का नाम दे रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी संपत्ति बताए जाने के दावों के बीच यह फैसला पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी बात है। क्योंकि दुनिया के 20 फीसदी ऊर्जा निर्यात को संभालने वाले इस रास्ते पर अभी तक कोई टैक्स नहीं लगता था। IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहिब्बी ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के अंतर्गत आती है। हम दोनों इस पर पिछले एक महीने से चर्चा कर रहे थे। अब हम उस नतीजे पर पहुंचे हैं, जहां दोनों ही देशों को इस समझौते की शर्तें स्वीकार हैं। इस समझौते के तहत होर्मुज में हर देश के हिस्से और उससे होने वाली कमाई को ओमान और ईरान में किस तरीके से बांटा जाएगा। इस पर सहमति बन गई है।"

ओमान के साथ बातचीत में भी खलल डाल रहा था अमेरिका- ईरान

ईरान का कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच हो रही बातचीत में भी खलल डालने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन, मस्कट को इस डील से रोकने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन ईरान और ओमान के बीच हुई बातचीत ने मस्कट को भी इस मुद्दे पर साथ आने के लिए मान लिया।

अमेरिका शर्ते मानेंगा तभी खुलेगा होर्मुज- IRGC

ईरान और ओमान के बीच में भले ही होर्मुज स्ट्रेट पर फीस बांटने को लेकर समझौता हो गया है। लेकिन अभी भी इस स्ट्रेट को खुलने के लिए अमेरिका का सामने आना जरूरी है। IRGC प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि होर्मुज का खुलना अभी भी अमेरिका की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका बातचीत में खलल डालने की बजायस समझौते पर लौट आता है। तो हम फिर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर विचार कर सकते हैं। अगर संयुक्त राज्य अमेरिका अभी भी हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करता है, तो होर्मुज स्ट्रेट बंद ही रहेगा।”