Aug 12, 2026 07:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- जून 2016 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स की लिस्टिंग हुई थी और इसके आईपीओ का प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था

2016 में शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स हुई थी लिस्ट
Shanti Educational Initiatives share: शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियों के आईपीओ हैं जिन्होंने एक दशक में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसी ही एक कंपनी शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स है। इस कंपनी के आईपीओ ने शुरुआती निवेशकों की रकम को करीब 10 साल में 23 गुना तक बढ़ा दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।
एक लॉट में 1600 शेयर
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स की जून 2016 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग हुई थी और इसके आईपीओ का प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयर था, जिसके लिए इश्यू के समय कम से कम 1.44 लाख रुपये का निवेश करना जरूरी था। अगर किसी निवेशक को आईपीओ में एक लॉट मिला था और उसने अब तक शेयरों को संभालकर रखा है, तो उसका निवेश आज कई गुना बढ़ चुका है। जुलाई 2022 में कंपनी ने 1:10 का स्टॉक स्प्लिट किया था। इसका मतलब है कि निवेशक के 1,600 शेयर बढ़कर 16,000 शेयर हो गए।
रकम के हिसाब से समझें
आईपीओ के समय ₹90 प्रति शेयर की कीमत पर कम से कम ₹1.44 लाख का निवेश करना जरूरी था। अभी शेयर की कीमत लगभग ₹207 प्रति शेयर है। ऐसे में 16,000 शेयरों की स्प्लिट के बाद की वैल्यू लगभग ₹33.12 लाख होगी। इसका मतलब है कि ₹1.44 लाख का शुरुआती निवेश बढ़कर लगभग ₹33.12 लाख हो गया होगा। यह 10 साल की अवधि में 23 गुना बढ़ोतरी को दिखाता है। अगर डिविडेंड, टैक्स और दूसरे ट्रांजैक्शन खर्चों को छोड़ दें तो इस निवेश से लगभग ₹31.68 लाख का फायदा हुआ होगा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 240.40 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 96.05 रुपये है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
जून तिमाही में शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स का नेट प्रॉफिट 180% से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने ऑपरेशन्स से होने वाले रेवेन्यू में साल-दर-साल 7.5% की बढ़ोतरी के साथ ₹16.30 करोड़ की कमाई की जानकारी दी जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹15.16 करोड़ थी। हालांकि, मार्च तिमाही के ₹23.17 करोड़ के मुकाबले रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भारी गिरावट आई। कुल इनकम ₹16.33 करोड़ रही जबकि पिछली तिमाही में यह ₹24.51 करोड़ और एक साल पहले इसी अवधि में ₹15.27 करोड़ थी।
ऑपरेटिंग लेवल पर एबिटा साल-दर-साल 4.4% बढ़कर ₹4.31 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल जून तिमाही में यह ₹4.13 करोड़ था। अगर एबिटा मार्जिन की बात करें तो 26.5% रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2.82 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹2.90 करोड़ से 2.7% कम है।
