September 7, 2026

IPO के एक महीने में डबल हुआ पैसा, इस ऐलान के बाद शेयर पर टूटे निवेशक

Sep 07, 2026 01:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • पिछले महीने ही कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी
  • आईपीओ में 400-425 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाले केवल नए शेयर जारी किए गए थे
  • अब शेयर 840 रुपये के पार पहुंच गया है
Stock Market

शेयर में 15% तक की तेजी आई

MV Electrosystems share price: वैसे तो सोमवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली वाला माहौल था लेकिन इसमें भी कुछ शेयर को खरीदने की होड़ सी थी। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर भी जबरदस्त डिमांड में रहे। इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान इस शेयर में 15% तक की तेजी आई और यह BSE पर ₹841 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह शेयर का ऑल टाइम हाई भी है। बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी। आईपीओ में 400-425 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाले केवल नए शेयर जारी किए गए थे। ऐसे में एक महीने के भीतर शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से करीब दोगुनी हो गई है। वहीं, जिन निवशकों को आईपीओ अलॉट हुआ होगा और उसने अब तक होल्ड किया है, उसका पैसा अब दोगुना हो गया है।

शेयर में उछाल की वजह?

दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसकी 17वीं सालाना आम बैठक (AGM) मंगलवार 29 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। AGM के एजेंडा में FY26 के लिए ऑडिट किए गए फाइनेंशियल स्टेटमेंट को अपनाना और कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर मोहित वोहरा और सुमित धवन की नियुक्ति को मंजूरी देना शामिल है।

कंपनी का क्या है प्लान?

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड ने कहा कि वह अपने मुख्य कामकाज को मजबूत करके, ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाकर और नए बिजनेस के मौकों को तलाशकर सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा- इनोवेशन, कस्टमर सैटिस्फैक्शन और समझदारी भरे फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर लगातार जोर देने की वजह से कंपनी मार्केट में आने वाले नए मौकों का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। बोर्ड कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव है और सभी स्टेकहोल्डर्स को लंबे समय में फायदा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, अपनी सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि FY26 में उसकी बिक्री और अन्य आय ₹49.80 करोड़ रही जबकि FY25 में यह ₹64.64 करोड़ थी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले फाइनेंशियल ईयर में ₹12.63 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि FY25 में ₹1.40 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

आईपीओ की कब हुई लिस्टिंग

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ की 6 अगस्त को लिस्टिंग हुई। इस तारीख को शेयर की शानदार शुरुआत के बादकारोबार के अंत में यह अपने इश्यू प्राइस 425 रुपये के मुकाबले लगभग 47 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 519 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इश्यू प्राइस से 22.11 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 46.52 प्रतिशत चढ़कर 622.75 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इश्यू प्राइस से 22.35 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 46.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 624 रुपये पर बंद हुआ।