August 11, 2026

Internship: AICTE ने दिया कनाडा में 12 हफ्ते की रिसर्च इंटर्नशिप का शानदार मौका, रहना-खाना सब फ्री

Aug 11, 2026 09:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

AICTE Internship 2027: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा में 12 हफ्ते की फुली फंडेड रिसर्च इंटर्नशिप 2027 की घोषणा की गई है। बीटेक व साइंस के छात्र अपनी रिसर्च के लिए aicte.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

AICTE-Mitacs Globalink Research Internship

AICTE-मिटैक्स रिसर्च इंटर्नशिप

AICTE-Mitacs Globalink Research Internship 2027: विदेश में जाकर नामचीन प्रोफेसरों की देखरेख में रिसर्च करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ा मौका आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने कनाडा के मिटैक्स (Mitacs) के साथ मिलकर मिटैक्स ग्लोबालिंक रिसर्च इंटर्नशिप 2027 की शुरुआत की है। इस पहल के तहत भारत के होनहार छात्र कनाडा के टॉप यूनिवर्सिटीज में 12 हफ्तों के लिए पूरी तरह से फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप मई से सितंबर 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।

किन्हें मिलेगा इस इंटर्नशिप का फायदा?

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E.), साइंस, टेक्नोलॉजी और गणित (STEM) विषयों में अंडरग्रेजुएट (UG) की पढ़ाई कर रहे फुल-टाइम छात्रों के लिए डिजाइन की गई है। ऐसे छात्र जो अपनी डिग्री के थर्ड या सेकेंड वर्ष में हैं और जिनका अकैडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, वे इस रिसर्च प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप के तहत मिलेगी 100% आर्थिक मदद

चयनित छात्रों को कनाडा में रहने, खाने और पढ़ाई करने के दौरान किसी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कॉलरशिप के अंदर छात्रों के ये सभी खर्चे कवर किए जाएंगे। इस स्कॉलरशिप में भारत से कनाडा आने और वापस जाने की दोनों तरफ की एयर टिकट का किराया कवर किया जाएगा। कनाडा में 12 हफ्तों के दौरान रहने और खाने के खर्च के लिए स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप की पूरी अवधि के दौरान स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा हेल्थ इंश्योरेंस कवर किया जाएगा। कनाडा की यूनिवर्सिटी में रिसर्च लैब का उपयोग और प्रोफेसरों के गाइड की फीस और रिसर्च सहायता दी जाएगी।

छात्रों के करियर को मिलेगी नई उड़ान

कनाडा में 12 सप्ताह बिताने के दौरान छात्रों को न केवल बेहतरीन लैब्स में काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे ग्लोबल रिसर्चर्स के साथ नेटवर्क भी बना सकेंगे। इस इंटर्नशिप को पूरा करने वाले छात्रों के लिए भविष्य में कनाडा की यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स या पीएचडी (PhD) के लिए फेलोशिप हासिल करना काफी आसान हो जाता है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को मिटैक्स के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय छात्रों को अपने पासपोर्ट, सीवी (CV), ट्रांसक्रिप्ट (मार्कशीट), और प्रोफेसर से प्राप्त सिफारिश लेटर (LOR) जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। यदि आप भी रिसर्च के क्षेत्र में अपना एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं, तो समय रहते अपने पासपोर्ट और अकैडमिक डॉक्यूमेंट को तैयार रखें तथा अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें