हरिकेश ढांडा का कार्यकर्ताओं संग INSO छोड़ने का ऐलान: हिसार की छात्र राजनीति में बदलाव; KSO के पुनर्निर्माण की घोषणा - Hisar News
हिसार5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
हिसार में मीडिया के सामने इनसो छोड़ने का ऐलान करते हरिकेश ढांडा।
इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) को हिसार में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश ढांडा ने अपने दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ INSO से सामूहिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी है।
इसके साथ ही उन्होंने 'क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन' (KSO) के पुनर्निर्माण और प्रदेश भर के छात्र संगठनों को एक मंच पर लाने का ऐलान किया है। हिसार में हुई प्रेस वार्ता में हरिकेश ढांडा ने कहा कि वे छात्र हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से INSO में शामिल हुए थे।
लेकिन वर्तमान में संगठन अपनी मूल विचारधारा और दिशा से भटक चुका है। इसी कारण सभी साथियों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी छोड़ने का कठोर निर्णय लिया गया है।
हरियाणा में बनेगा 'संयुक्त छात्र मोर्चा'
हरिकेश ढांडा ने स्पष्ट किया कि उनके लिए पद या संगठन से बढ़कर छात्र हित हैं। KSO के पुनर्निर्माण के साथ-साथ अब राज्य के सभी छात्र नेताओं और संगठनों से संवाद साधकर 'संयुक्त छात्र मोर्चा' का गठन किया जाएगा। यह मंच फीस वृद्धि, छात्र सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से राज्यव्यापी आंदोलन खड़ा करेगा।
ये प्रमुख चेहरे रहे मौजूद
इनसो छोड़ने वालों में जिला पार्षद सुनील माजरा, हिसार जिला चेयरमैन रोहित बेरवाल, CRSU जींद प्रधान आतिश रेढू, भिवानी कार्यकारिणी सदस्य प्रांशु कौशिक, MNS कॉलेज प्रधान कुक्की, पॉलिटेक्निकल कॉलेज प्रधान केशव पंडित, DN कॉलेज से सक्षम पूनिया व पंकज, साहिल बधावर (बरवाला) और GJU से बिमल धामे, पंकज, राहुल, अनिरुद्ध धतरवाल व दीपक धांडा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
.
खबरें और भी हैं...
हिसार में मंथली न देने पर व्यापारी भाइयों पर अटैक,VIDEO: कार से खींचकर पीटा, गंडासा-लोहे की रॉड मारी; ₹3 लाख की डिमांड कर रहे
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
बहन से छेड़छाड़ करता था बॉक्सर, इसलिए मार डाला: हांसी पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को पकड़ा, 2 साथी भी अरेस्ट; साथ में UPI से पेमेंट कराते घूमते थे
0:34
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत: रेलवे फाटक के पास झाड़ियों से मिला शव; बिहार का रहने वाला परिवार
0:35
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत: नारनौंद-मिर्चपुर रोड पर हादसा, अस्पताल से गांव लौट रहे थे दो बच्चों के पिता