Indore Road Collapse: देशकी सबसे क्लीन सिटी इंदौर में सड़क धंसने (Indore Road Collapse) का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह पंढरीनाथ थाने के सामने सीमेंटेड रोड का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे यहां 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा (Indore Road Collapse) हो गया। गनीमत रही कि जिस समय सड़क धंसी, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (Indore Road Damage)
इंदौर में अचानक धंस गई सड़क! 10 फीट गहरा गड्ढा, टला बड़ा हादसा
इंदौर में एक बार फिर सड़क निर्माण और मरम्मत के काम की पोल खुल गई है। अनंत चतुर्दशी की झांकियों के मार्ग निरीक्षण के दौरान राजवाड़ा से महज कुछ दूरी पर स्थित पंढरीनाथ इलाके में अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे… pic.twitter.com/KE5x1HEzPp
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026
दो दिन से धंसक रही थी रोड (Indore Road Collapse)
प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो दो दिन पहले इसी जगह पर धंस रही थी, जिसका वीडियो लोगों ने नगर निगम को भेजा था। सोमवार की सुबह उसी स्थान पर 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसके बाद फिर लोगों ने नगर निगम को वीडियो बनाकर भेजा। उसके बाद निगम के कर्मचारी हरकत में आए।
अस्थायी रूप से भरा गड्ढा (Indore Road Collapse)
सूचना मिलते ही निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और गड्ढे को भरने का काम शुरू किया। बताते हैं, फिलहाल सड़क को अस्थायी रूप से ठीक किया गया है।
नगर निगम कर रहा जांच (Indore Road Collapse)
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, सड़क सीमेंटेड है और इसके नीचे की मिट्टी या संरचना किस वजह से कमजोर हुई, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं पाइपलाइन लीकेज, ड्रेनेज लाइन में खराबी या जमीन के अंदर किसी सुराख की वजह से सड़क तो नहीं धंसी।
दो दिन पहले निगम को भेजा था वीडियो (Indore Road Collapse)
स्थानीय निवासी शाहरुख खान ने बताया कि 19 सितंबर को उन्होंने इसी सड़क पर मामूली गड्ढा देखा था। जिसका वीडियो बनाकर नगर निगम को शिकायत भी की थी। दो दिन तक निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार सुबह सड़क का हिस्सा और ज्यादा धंस गया और गड्ढे की गहराई 10 फीट से ज्यादा हो गई।
जांच के बाद काम पक्का होगा (Indore Road Collapse)
नगर निगम जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से गड्ढे को भरा गया है। इसमें करीब 10 क्यूबिक मीटर यानी लगभग दो गाड़ी मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बाद स्थिति की फिर जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर सीमेंट का स्थायी काम कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 साल पहले यहां ड्रेनेज लाइन का काम हुआ था। मास्टर प्लान में यह सड़क 60 फीट चौड़ी करने का प्रस्ताव है।
ये खबर भी पढ़ें: MP TET 2026: एमपी में टीईटी परीक्षा की तैयारी तेज, ढाई घंटे में हल करने होंगे 150 सवाल, 5 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख