Indo-MIM IPO का आज आखिरी दिन है। अगर आपने भी इस आईपीओ में पैसा लगाया है, तो जानें लेटेस्ट GMP, संभावित लिस्टिंग प्राइस, सब्सक्रिप्शन स्टेटस, अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट।
Indo-MIM IPO Closing Today: आज 27 जुलाई को Indo-MIM IPO के सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन GMP (Grey Market Premium) बढ़कर ₹190 पर पहुंच गया है। मौजूदा जीएमपी के हिसाब से बाजार में अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का शेयर ₹675 के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि, ये सिर्फ ग्रे मार्केट का संकेत है, लिस्टिंग प्राइस की कोई आधिकारिक गारंटी नहीं होती है, लेकिन इस अनुमान ने निवेशकों में उत्साह बढ़ा दिया है। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है या लगाने जा रहे हैं, तो यहां जानिए हर डिटेल्स...
Indo-MIM IPO में निवेश का आखिरी मौका
Indo-MIM IPO में निवेश करने के लिए आज 27 जुलाई 2026 आखिरी दिन है। यह ₹3,812 करोड़ का मेनबोर्ड IPO है, जिसे शुरुआती दो दिनों में निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन तक यह इश्यू 3.07 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। सबसे ज्यादा दिलचस्पी NII (Non-Institutional Investors) ने दिखाई, जहां कैटेगरी 8.44 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 1.89 गुना और QIBs (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा 1.11 गुना भर चुका था। खास बात यह रही कि IPO पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।
Indo-MIM IPO GMP: आज कितना पहुंचा जीएमपी
ग्रे मार्केट में Indo-MIM के अनलिस्टेड शेयर ₹190 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। IPO का अपर प्राइस बैंड ₹485 प्रति शेयर है। ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹675 माना जा रहा है। यानी निवेशकों को लगभग 39.18% तक संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि, निवेशकों को यह समझना चाहिए कि GMP सिर्फ बाजार की अनौपचारिक धारणा होती है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस बाजार की मांग, निवेशकों की भावना और लिस्टिंग वाले दिन की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़
IPO खुलने से पहले ही Indo-MIM ने 92 एंकर निवेशकों से करीब ₹1,140.99 करोड़ जुटा लिए थे। कंपनी ने ₹485 प्रति शेयर के हिसाब से 2.35 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए। एंकर निवेशकों की सूची में कई बड़े घरेलू और विदेशी संस्थान शामिल हैं। इनमें ICICI Prudential Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, SBI Mutual Fund, Kotak Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life Mutual Fund, WhiteOak Capital, 360 ONE, Government Pension Fund Global, Goldman Sachs Funds, BlackRock Global Funds, Mirae Asset, Motilal Oswal Mutual Fund और Bandhan Mutual Fund जैसे नाम शामिल हैं।
Indo-MIM IPO Allotment Date: कब तक अलॉट होंगे शेयर
अगर आपने IPO में आवेदन किया है, तो शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई 2026 को फाइनल होने की संभावना है। इसी दिन निवेशकों को यह पता चल जाएगा कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं।
Indo-MIM IPO Listing Date: कब लिस्ट होगा शेयर?
Indo-MIM के शेयर 30 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। लिस्टिंग के दिन निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि शेयर GMP के आसपास खुलता है या बाजार कोई नया सरप्राइज देता है।
Indo-MIM क्या करती है?
साल 1996 में स्थापित Indo-MIM प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है। यह Metal Injection Moulding (MIM) तकनीक का इस्तेमाल करती है और ग्राहकों को डिजाइन से लेकर तैयार प्रोडक्ट तक एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।
निवेशकों के लिए क्या है अहम?
अगर आपने अभी तक IPO में आवेदन नहीं किया है, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। वहीं जिन्होंने पहले ही निवेश कर दिया है, उनकी नजर अब 28 जुलाई के अलॉटमेंट और 30 जुलाई की लिस्टिंग पर रहेगी। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी IPO में निवेश करने से पहले सिर्फ GMP के आधार पर फैसला लेने के बजाय कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल और अपने जोखिम उठाने की क्षमता का भी आकलन जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई IPO, Grey Market Premium (GMP) और संभावित लिस्टिंग गेन से जुड़ी जानकारी अलग-अलग सार्वजनिक स्रोतों और बाजार संकेतों पर आधारित है। GMP आधिकारिक आंकड़ा नहीं होता और इसमें समय-समय पर बदलाव हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।