July 27, 2026

Indian Idol 16 Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विनर, जीते 20 लाख; जाने कौन रहे रनर-अप - Haribhoomi

Indian Idol 16 Winner: ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीती 'इंडियन आइडल 16' की ट्रॉफी और 20 लाख का इनाम। जानें किसे मिला रनर-अप खिताब और जीत के बाद क्या कहा।

Indian Idol 16 Winner

ज्योतिर्मयी नायक बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विनर

  • Published: 27 Jul 2026, 10:06 AM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 10:06 AM IST

Indian Idol 16 Winner: कई महीनों तक चले शानदार मुकाबले के बाद 'इंडियन आइडल 16' को अपना विजेता मिल गया है। ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने ग्रैंड फिनाले में शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 20 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला। वहीं तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप और मनराज वीर सिंह दूसरे रनर-अप रहे।

फाइनल में इन कंटेस्टेंट्स से हुआ मुकाबला
ग्रैंड फिनाले में ज्योतिर्मयी का मुकाबला अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मैस्म्मे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला से था। आखिरी दौर में ज्योतिर्मयी ने शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इन कंटेस्टेंट्स को मिला कैश प्राइज
तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह को रनर-अप बनने पर 5-5 लाख रुपये दिए गए। वहीं अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी को एलिमिनेट होने के बाद 3-3 लाख रुपये का इनाम मिला। स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

81 एपिसोड बाद खत्म हुआ सफर
'यादों की प्लेलिस्ट' थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 2026 को खत्म हुआ। इस सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया।

जीत के बाद क्या बोलीं ज्योतिर्मयी?

From a dream to the biggest stage... congratulations, our Indian Idol! 🏆❤️#YaadonKiPlaylist #IndianIdol16 #SonyTV #GrandFinale pic.twitter.com/tsGhYSBML8

— sonytv (@SonyTV) July 26, 2026

ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक ज्योतिर्मयी ने कहा कि यह जीत उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने जजों, पूरी टीम, अपने परिवार और सभी दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने आगे भी ऐसा संगीत बनाने की इच्छा जताई जो लोगों के दिलों को छू सके।

यह भी पढ़े- हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर लगाया 'डर्टी गेम' खेलने का आरोप, फिर मिला ऐसा जवाब कि छिड़ गई बहस