September 21, 2026

Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी /image: AI Generated

Modified Date: September 21, 2026 / 04:30 pm IST

Published Date: September 21, 2026 4:13 pm IST

HIGHLIGHTS

  • क्रिकेट खेल रहे 25 वर्षीय युवक की सीने में दर्द की मौत
  • मैच से पहले टॉस का वीडियो सामने आया
  • पुलिस ने संदिग्ध हृदयाघात की बात कही

जयपुर:  Indian Cricketer Dies on Field राजस्थान के दौसा जिले के महवा इलाके में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम समलेटी गांव में हुई और मृतक की पहचान रामराज मीणा के रूप में हुई है।

भारतीय क्रिकेटर मैदान मौत

Indian Cricketer Dies on Field पुलिस के मुताबिक, रामराज ने क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे महवा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, जयपुर ले जाते समय रामराज की रास्ते में मौत हो गई।

पांच महीने पहले हुई थी रामराज की शादी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले बनाए गए एक वीडियो में रामराज अपने दोस्तों के साथ टॉस करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि रामराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। महवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को एक युवक की संदिग्ध हृदयाघात से मौत की सूचना मिली है, लेकिन परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले अप्रैल में हुई थी और वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या 
  • CM Sai Met Biswabhusan Harichandan: सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की मुलाकात, जनकल्याणकारी कार्यों पर हुई चर्चा 
  • Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate: विजय-भूपेश के बाद अब दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच होगी खुली बहस? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आपकी चुनौती स्वीकार है

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  राजस्थान में क्रिकेट खेलते समय युवक की मौत कैसे हुई?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, क्रिकेट खेलते समय 25 वर्षीय रामराज मीणा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

प्रश्न 2:  राजस्थान क्रिकेट खेलते समय मौत किसकी हुई?

उत्तर:  मृतक की पहचान दौसा जिले के महवा क्षेत्र के समलेटी गांव निवासी रामराज मीणा के रूप में हुई है।

प्रश्न 3:  क्या रामराज मीणा को अस्पताल ले जाया गया था?

उत्तर:  हां, दोस्तों ने पहले उसे महवा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

प्रश्न 4:  क्या राजस्थान क्रिकेट खेलते समय युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक था?

उत्तर:  महवा थाना पुलिस ने मौत की सूचना को संदिग्ध हृदयाघात से जुड़ा बताया है। हालांकि, मौत के सटीक चिकित्सकीय कारण की पुष्टि मेडिकल जांच से होगी।

प्रश्न 5:  रामराज मीणा की शादी कब हुई थी?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले अप्रैल में हुई थी। वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: Indian Cricketer Dies on Field: Young man dies after complaining of chest pain while playing cricket