September 27, 2026

India vs West Indies: कोहली की दहाड़... गिल की हुंकार! भारत ने वेस्टइंडीज को इतने विकेट से चटाई धूल, विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड

कोहली की दहाड़... गिल की हुंकार! भारत ने वेस्टइंडीज को इतने विकेट से चटाई धूल, Kohli and Gill hit centuries as India beat West Indies

India vs West Indies: कोहली की दहाड़… गिल की हुंकार! भारत ने वेस्टइंडीज को इतने विकेट से चटाई धूल, विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड

India vs West Indies. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: September 27, 2026 / 10:34 pm IST

Published Date: September 27, 2026 9:42 pm IST

नई दिल्ली। India vs West Indies: शुभमन गिल और विराट कोहली के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।

गिल-कोहली ने संभाली कमान

India vs West Indies: लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। रोहित 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने पारी को संभाले रखा और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपने 15 हजार रन भी पूरे किए। इसके बाद कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक पूरा किया।

ग्रीव्स का शतक, कुलदीप का चौका

इससे पहले वेस्टइंडीज की शुरुआत मजबूत रही। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कैम्पबेल ने 60 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी को 13 रन पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप यादव ने शाई होप को 12 रन पर पवेलियन भेजा। कुलदीप ने पारी के 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को आउट कर वेस्टइंडीज की रफ्तार पर अंकुश लगाया। ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। वेस्टइंडीज ने अंततः सात विकेट पर 295 रन बनाए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Dhamtari Crime News: लॉज के अंदर इस हाल में मिली युवती, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची थी कवर्धा से
  • Hathras Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले पति-पत्नी, नजारा देख लोग भी रह गए हैरान, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस 
  • Fixed Deposit Rule Change: FD कराने से पहले पढ़ लें ये खबर! 1 अक्टूबर से बदलेगा ये नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर पड़ेगा क्या असर? 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Kohli and Gill hit centuries as India beat West Indies

advertisement will close in 10 seconds ×

ads