August 15, 2026

Independence Day 2026: पीएम मोदी के बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से 7 नए सेमीकंडक्टर प्लांट तक

Independence Day 2026: पीएम मोदी के बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से 7 नए सेमीकंडक्टर प्लांट तक

Independence Day 2026: PM Modi के बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से नए सेमीकंडक्टर प्लांट तक

Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं, पढ़ाई, खेल, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा को लेकर कई बड़े ऐलान किए.पीएम मोदी ने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी. देश में मजबूत Civil Defence नेटवर्क बनाया जाएगा. बच्चों में खेल की प्रतिभा खोजने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

इसके साथ ही अगले 1-2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने और 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा जनरेट करने का टारगेट रखा गया है. इन सभी योजनाओं का मकसद 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है.

Ai (3)

1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग

पीएम मोदी ने युवाओं के लिए AI से जुड़ी बड़ी योजना का ऐलान किया है. इसके तहत अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. AI यानी ऐसी तकनीक जिससे कंप्यूटर और मशीनें इंसानों की तरह कुछ काम कर सकती हैं. सरकार चाहती है कि देश के ज्यादा से ज्यादा युवा इस नई तकनीक को सीखें और भविष्य में इसका फायदा उठा सकें. PM Modi ने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी.

Study

छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

पीएम मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि महंगी कोचिंग का खर्च गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है. इसलिए छात्रों को अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी. इससे उन बच्चों और युवाओं को मदद मिलेगी, जो महंगी कोचिंग नहीं करवा सकते.

Civil

मुश्किल समय में लोगों की मदद करेगा सिविल डिफेंस

देश में एक मजबूत सिविल डिफेंस नेटवर्क भी बनाया जाएगा. आसान भाषा में समझें तो इसका काम किसी बड़ी मुसीबत के समय आम लोगों की मदद करना होगा. इसमें लोगों को नई तकनीक और मुश्किल समय में काम आने वाले तरीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस Volunteers की टीम तैयार की जाएगी. जरूरत पड़ने पर ये लोग लोगों की सुरक्षा और मदद में काम आएंगे.

Game

5 से 15 साल के बच्चों में खोजी जाएगी खेल प्रतिभा

सरकार अब 5 से 15 साल के बच्चों में खेल की प्रतिभा खोजने के लिए देशभर में अभियान चलाएगी. इसके तहत गांवों और शहरों में ऐसे बच्चों को खोजा जाएगा, जो खेल में अच्छे हैं. इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने और अच्छा खिलाड़ी बनने का मौका दिया जा सकता है. इसका मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा अच्छे खिलाड़ी तैयार करना है.

Semiconductor

1-2 साल में लगेंगे 7-8 नए Chip Plants

भारत में मोबाइल, कार, कंप्यूटर और कई दूसरी चीजों में इस्तेमाल होने वाली चिप यानी Semiconductor बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. PM Modi ने कहा कि अगले 1 से 2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो सकते हैं. इससे भारत में ज्यादा चिप बनाई जा सकेंगी. इससे चिप के लिए दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कम हो सकती है. PM Modi ने यह भी कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है.

2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा का टारगेट

PM Modi ने परमाणु ऊर्जा को लेकर भी बड़ा टारगेट बताया है. भारत का टारगेट 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा जनरेट करने का है. उन्होंने कहा कि अगले 6-7 साल में 5 नए परमाणु रिएक्टर शुरू होने की उम्मीद है. परमाणु ऊर्जा से देश की बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी.

विकसित भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका

PM Modi ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सबसे ज्यादा फायदा भी देश के युवाओं को मिलेगा.

उन्होंने देश की तरक्की के लिए सात जरूरी क्षेत्रों की बात भी की. इनमें फैक्ट्री और सामान बनाना, खेती, नई तकनीक, बेहतर सड़क और ट्रांसपोर्ट, सेना और सुरक्षा, पर्यावरण और समुद्र से जुड़े काम और भारत की संस्कृति शामिल हैं. PM Modi ने कहा कि अगर इन सभी क्षेत्रों में तेजी से काम किया जाए तो भारत अगले 5 से 7 साल में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है.

यह भी पढ़ें- आधुनिक चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज, पीएम मोदी ने दिया वाइब्रेंट सिविल डिफेंस नेटवर्क बनाने पर जोर

विदेश में छिपी संपत्ति है? 31 दिसंबर तक मिल सकता है मौका, CBDT ने जारी किए नए नियम

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button