July 13, 2026

IND W Won Against ENG W Test: बेटियों ने लिया बेटों के हार का बदला!.. एकमात्र टेस्ट मुकाबले में विशाल अंतर से इंग्लैंड को रौंदा और रच दिया इतिहास, देखें स्कोरकार्ड

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हरा दिया है। (IND W Won Against ENG W Test) यह महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे यादगार जीतों में से एक है। मैच के चौथे दिन भारतीय स्पिनरों ने सिर्फ 95 मिनट में इंग्लैंड की पारी समेट दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा ने खत्म की इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने आखिरी दिन 130/6 के स्कोर से खेल शुरू किया। टीम को जीत के लिए अभी 327 रन और चाहिए थे। सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार संघर्ष करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया, लेकिन 54 रन बनाकर स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड हो गईं। राणा ने दूसरी पारी में 4 और पूरे मैच में 6 विकेट लिए।

एमी जोन्स 54 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद इंग्लैंड की निचली बल्लेबाजी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। (IND W Won Against ENG W Test) दीप्ति शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट लिए और भारत ने इंग्लैंड की पूरी टीम को आउट कर 270 रन से जीत दर्ज कर ली।

Join Our Whatsapp Group

यास्तिका के शतक ने बनाया जीत का रास्ता

भारत ने इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन बनाए और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उनके अलावा ऋचा घोष ने नाबाद अर्धशतक और स्मृति मंधाना ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पहली पारी में भी भारत ने मजबूत बल्लेबाजी की थी। स्मृति मंधाना ने 83 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक लगाए।

गेंदबाजों ने दिलाई यादगार जीत

भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड को बढ़त बनाने से रोक दिया। उन्होंने 37 रन देकर 5 विकेट झटके। (IND W Won Against ENG W Test) सयाली सातघरे ने भी अहम विकेट लिए। दूसरी पारी में स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा ने स्पिन का जादू दिखाया और इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने दूसरी भारतीय पारी में 5 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं। पूर्व कप्तान हीदर नाइट और सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट, जिन्होंने इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, दूसरी पारी में क्रमशः 13 और शून्य रन पर आउट हो गईं। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

यहाँ Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

THE QUEENS OF LORD’S👑🇮🇳
A new chapter written at Lord’s📖🇮🇳
England stunned
History made
India Women reign supreme with a famous 270 run Test win💙🏏#INDWvsENGW #Lords #England #ENGWvINDW #Tests

pic.twitter.com/tbM2CaPd1Z

— aarav.sharma. (@CulerAarav) July 13, 2026

IND W beats ENG W in one-off test.#INDWvsENGW pic.twitter.com/p4Mi4gHDbw

— Vasudev (@vasudevg) July 13, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा

महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर