October 18, 2026

IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारत की नजर सीरीज जीत पर

IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर (IND W vs ZIM W 2nd T20I) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी है। पहले टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। 

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी (IND W vs ZIM W 2nd T20I) करने का फैसला किया। टीम इंडिया की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। भारत के पास जहां सीरीज जीतने का मौका है, वहीं जिम्बाब्वे की टीम वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

पहले मैच में भारत ने दर्ज की थी रोमांचक जीत

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने (IND W vs ZIM W 2nd T20I) 114/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों के बाद लक्ष्य हासिल किया। दीप्ति शर्मा ने 49 रन और डेब्यू कर रहीं निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। दोनों के बीच 82 रन की अहम साझेदारी हुई थी। 

भारत की प्लेइंग-11

भारत की टीम में दूसरे टी20 के लिए भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। (IND W vs ZIM W 2nd T20I) टीम में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 1 Crore SIP Calculator: SIP से 10 साल में बन सकते है ₹1 करोड़ का फंड, जानें हर महीने कितना करना होगा निवेश?

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे की टीम में केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे और तेंडाई मकुशा को मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: Guna Constable Sharab Dukan: गुना में शराब नहीं मिली तो वर्दी के रौब में राजगढ़ के कॉन्स्टेबल ने फूंकी दुकान, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर में खेले जा रहे हैं। (IND W vs ZIM W 2nd T20I) दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। दोनों मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Durga Puja Pandal Security UP: दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर है। (IND W vs ZIM W 2nd T20I) वहीं जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। जीत मिलने पर मेहमान टीम सीरीज में बराबरी कर लेगी और तीसरा मुकाबला निर्णायक बन जाएगा।