IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार आयरलैंड में टी-20 सीरीज हारी. जिसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी बुरी तरह से हार गई. जिसके बाद सभी फैंस ने नए कप्तान अय्यर के ऊपर बड़े सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज उनके लिए अहम बन गया है. जहां पर उन्होंने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज कर लिया है. हालांकि उसके बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारतीय टीम को 7 विकेट से 14वें ओवर में ही जीत मिल गई. हालांकि अय्यर के नाम इसी के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बतौर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को 8वें मुकाबले में जीत मिली है. ये पहली जीत के लिए किसी भी भारतीय कप्तान का सबसे लंबा इंतजार है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. उन्हें बतौर भारतीय कप्तान तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत मिली थी. इसके अलावा दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल को बतौर भारतीय कप्तान दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत मिली थी. इसके अलावा 10 भारतीय कप्तानों ने पहले मुकाबले में ही जीत दर्ज कर ली थी.
---विज्ञापन---
Shreyas Won his 1st Match as a Captain!
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) July 23, 2026
Number of matches taken by Indian Captain to Win 1st T20I match
1 – Sehwag
1 – Raina
1 – Rahane
1 – Rohit
1 – Dhawan
1 – Hardik
1 – Rahul
1 – Bumrah
1 – Ruturaj
1 – Surya
2 – Dhoni
2 – Kohli
2 – Gill
3 – Pant
8 – 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀* pic.twitter.com/dS691slB3N
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल? जानें छात्रों से क्या कहा
एशियन गेम्स में होगी अय्यर की परीक्षा
बतौर कप्तान अब श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा एशियन गेम्स 2026 के दौरान होगी. कप्तान बनने के बाद ये अय्यर का पहला बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है. ऐसे में अगर वो इस टूर्नामेंट में आसानी से गोल्ड मेडल जीत जाते हैं, तो उनके ऊपर उठ रहे सभी सवाल रूक जाएंगे. हालांकि अगर वो एशियन गेम्स नहीं जीत पाए तो उनकी कप्तानी भी जा सकती है. जिसके कारण ही श्रेयस अय्यर फिलहाल उसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं. जिससे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स के दौरान पूरी तरह से तैयार रहें.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्यों अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच? कारण आया सामने