IND vs ZIM: भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. ईशान किशन 35 रन बनाए.
IND vs ZIM: भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. ईशान किशन 35 रन बनाए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/vaibhav-sooryavanshi-2026-07-23-19-44-04.jpg)
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (X/BCCI)
IND vs ZIM: भारतीय टीम को 7 टी20I मैचों के बाद पहली जीत मिल गई है. अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत मिली है. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है. हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम 125 रन ही बना सकी थी. जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
अभिषेक शर्मा सस्ते में हो गए थे आउट
जिम्बाब्वे के दिए 126 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की आगाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की. हालांकि अभिषेक इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पवेलियन भेजा, लेकिन अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. इस 15 साल के युवा बल्लेबाज ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और कमाल की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक जड़ा दिया. वो टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने. हालांकि वैभव अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. उन्हें रिचर्ड नगारवा ने पवेलियन भेजा. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
ईशान किशन ने बनाए 35 रन
वैभव के आउट होने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन फिर ईशान को ब्लेसिंग मुज़ारबानी को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. ईशान ने 24 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
भारत को जीत दिलाकर नाबाद लौटे कप्तान श्रेयस अय्यर-तिलक वर्मा
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. अय्यर ने 24 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका निकला. वहीं तिलक 5 गेंद पर एक चौका की मदद से नाबाद 6 रन बनाए.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बना सकी है. जिम्बाब्वे की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. वहीं रयान बर्ल 36 रन बनाए. तादिवानाशे मारुमनी ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया. जबकि सैम करन 10 रन बनाए. इसके अलावा जिम्बाव्वे का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था. वहीं भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए. वहीं शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: मयंक यादव ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय