July 23, 2026

India vs Zimbabwe Live Score, 1st T20I: जिम्बाब्वे ने दिया 126 रन का लक्ष्य, मयंक-प्रिंस की धारदार बॉलिंग

LIVE Cricket Score & Updates

  • 23 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    India vs Zimbabwe Live: शुरू हुई भारतीय बल्लेबाजी

  • 23 Jul 2026 06:19 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: जिम्बाब्वे की पारी खत्म

    जिम्बाब्वे की पारी खत्म हो गई है और वो ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी है. पूरे 20 ओवर खेलकर जिम्बाब्वे के बल्लेबाज 125 रन ही बना सके, जबकि 7 विकेट गिरे. जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि तादिवनाशे मारुमानी ने सिर्फ 20 गेंदों में सबसे तेज 27 रन की नाबाद पारी खेली.

  • 23 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: सातवां विकेट गिरा

    लगातार दो गेंदों में 2 विकेट गिर गए हैं. मधेवेरे के बाद क्रीज पर उतरे ब्रैड इवांस पहली ही गेंद पर कैच देकर चले गए. प्रिंस यादव को ये विकेट मिला

  • 23 Jul 2026 06:13 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: छठा विकेट गिरा

    आखिरी ओवर में वेस्ली मधेवेरे (39) रन आउट हो गए और इसके साथ ही मारुमानी के साथ उनकी 58 रन की अहम साझेदारी का भी अंत हो गया है.

  • 23 Jul 2026 06:06 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: पूरे हुए 100 रन

    18वें ओवर में जाकर जिम्बाब्वे ने 100 रन का आंकड़ा पार किया है. मारुमानी और मधेवेरे के बीच छठे विकेट के लिए 45 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है, जिसके दम पर जिम्बाब्वे इस स्कोर तक पहुंच पाई है.

  • 23 Jul 2026 05:46 PM (IST)

    भारत vs जिम्बाब्वे मैचः पांचवां विकेट गिरा

    जिम्बाब्वे की आधी बैटिंग लाइन-अप पवेलियन लौट चुकी है, जबकि स्कोर सिर्फ 64 रन है. इस बार सफलता हाथ लगी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को, जिन्होंने 14वें ओवर की पहली गेंद पर रायन बर्ल (26) को पवेलियन लौटा दिया.

  • 23 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: आधी पारी खत्म

    जिम्बाब्वे की आधी पारी यानि 10 ओवर खत्म हो चुके हैं लेकिन बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं मिले हैं. भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज 10 ओवर में सिर्फ 46 रन बना सके हैं.

  • 23 Jul 2026 05:14 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: सिकंदर रजा आउट

    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और उन्हें भी पवेलियन लौटना पड़ा है. इस बार ये सफलता शिवम दुबे ने दिलाई है, जिनके पहले ही ओवर में सिकंदर रजा डीप स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठे.

  • 23 Jul 2026 04:58 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: तीसरा विकेट गिरा

    जिम्बाब्वे ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है और एक बार फिर मयंक यादव की तेज रफ्तार बल्लेबाजों के लिए आफत साबित हुई है. इस बार डियोन मायर्स (6) ने पुल खेलने की कोशिश की लेकिन मिड ऑन पर कैच दे बैठे.

  • 23 Jul 2026 04:55 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Update: दूसरा विकेट गिरा

    जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लग गया है और इस बार सफलता मिली है प्रिंस यादव को. अपना डेब्यू कर रहे बेन करन ज्यादा देर नहीं टिक सके और सिर्फ 10 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गए.

  • 23 Jul 2026 04:33 PM (IST)

    India vs Zimbabwe Live: पहली गेंद पर विकेट

    जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर जोर का झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनर ब्रायन बैनेट आउट हो गए हैं. तेज गेंदबाज मयंक यादव की पहली ही गेंद पर बैनेट के खिलाफ विकेट के पीछे कैच की अपील हुई. अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया. मगर DRS में टीम इंडिया को फायदा हुआ और थर्ड अंपायर ने बैनेट को आउट दे दिया.

  • 23 Jul 2026 04:14 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Updates: कैसी है प्लेइंग-11?

    ज़िम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बैनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियॉन मायर्स, रायन बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजराबानी

    भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

  • 23 Jul 2026 04:03 PM (IST)

    IND vs ZIM Live: भारत ने जीता टॉस

    भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीम से कुछ डेब्यू भी हो रहे हैं. भारत के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. वहीं जिम्बाब्वे के लिए ओपनर बेन करन और न्यूमन न्यामूरी का डेब्यू हो रहा है.

  • 23 Jul 2026 03:55 PM (IST)

    IND vs ZIM Live: भारत-जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड कैसा है?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं और उम्मीद के मुताबिक पलड़ा भारतीय टीम का ही भारी है. टीम इंडिया ने कुल 11 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 3 बार जिम्बाब्वे को भी सफलता मिली है.