August 27, 2026

IND vs SL: कप्तान शुभमन गिल क्या गलती कर रहे हैं? विराट-रोहित से सीखने की मिली सलाह

IND vs SL: कप्तान शुभमन गिल क्या गलती कर रहे हैं? विराट-रोहित से सीखने की मिली सलाह

गिल क्या गलती कर रहे हैं? (PC-PTI)

Mohammad Kaif on Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा रहा है. श्रीलंका में भी टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतने के करीब है. हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को शुभमन गिल से एक शिकायत है. मोहम्मद कैफ का मानना है कि शुभमन गिल की टेस्ट फॉर्मेट में फील्डिंग पोजिशन सही नहीं है जिससे टीम को उतना फायदा नहीं हो पा रहा है. कैफ के मुताबिक शुभमन गिल को कवर्स एरिया में फील्डिंग नहीं करनी चाहिए. उन्हें अपनी पोजिशन चेंज कर स्लिप में खडा़ होना चाहिए. कैफ ने क्या कहा और क्यों कहा, आइए आपको बताते हैं.

कैफ की शुभमन गिल को सलाह

सोनी स्पोर्ट्स पर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने कहा कि गिल को स्लिप में खड़े होना चाहिए, वहां से वो गेम को अच्छे से चला सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि शुभमन गिल स्लिप में खड़े होकर कप्तानी करें. वो मिड ऑफ पर खड़े होकर कप्तानी करते हैं. आप लोगों से पूछते हो डीआरएस के लिए. विराट कोहली जब कप्तान बने तो स्लिप में खड़े होने लगे. स्लिप से गेम को कंट्रोल किया जा सकता है. रोहित, विराट स्लिप में इसीलिए खड़े होते थे. कोई पैदाइशी स्लिप फील्डर नहीं होता.’

शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ

वैसे शुभमन गिल की कप्तानी की इस सीरीज में तारीफ भी हुई है. तारीफ की वजह उनका अपने गेंदबाजों का रोटेशन है. गिल ने इस सीरीज में मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा का जिस तरह से इस्तेमाल किया है उसे लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन्हें सलाम किया है. गिल अभी नए-नए कप्तान बने हैं. जैसे-जैसे उन्हें अनुभव होता जाएगा उनकी कप्तानी में और निखार आएगा.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button