IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में श्रीलंका की मुश्किलें काफी बढ़ गई है. मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस पिछले महीने लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें 19 जुलाई को कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और वे इस लीग से बाहर हो गए थे, जिसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि कुसल मेंडिस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे और इसे मिस कर सकते हैं. अब उन्हें लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुसल मेंडिस का भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर होना तय है.
कुसल मेंडिस का बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका
कुसल मेंडिस का बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं. उनकी अनुपस्थिति से न सिर्फ श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम की स्थिरता प्रभावित होगी, बल्कि मध्यक्रम पर भी दबाव काफी बढ़ जाएगा. मेंडिस संकट की स्थितियों में पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.
🚨 BIG BLOW FOR SRI LANKA ❌
Kusal Mendis is likely to be ruled out of the first Test vs India. [Danushka Aravinda] pic.twitter.com/dh9lm7LbFE
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 6, 2026
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभी नहीं हुआ श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गया है, लेकिन अब तक श्रीलंका ने इस टेस्ट सीरीज के लिए अपने मेन स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. जबकि टीम इंडिया का स्क्वाड पहले ही कर दिया गया है.
वार्म-अप मैच के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वाड का ऐलान
बता दें कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत और श्रीलंका के बीच एक 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी. इससे ठीक एक दिन पहले भारत और श्रीलंका की टीम ने इस वॉर्म-अप मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ इस एकमात्र प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी है. यह प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक कोलंबो के NCC क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
Sri Lanka XI squad has been announced for warm-up match against India.
Nishan, Ravindu, Pasindu, Pavan, Dinusha [C], Anjala [W.K], Dananjaya, Lahiru, Vishwa, Asanka, Wijesundara, Ramesh, Nuwantha, Sudeera, Ahan Wickramasinghe. 🇱🇰 pic.twitter.com/ENHpCazWNr
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 6, 2026
वार्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
श्रीलंका का स्क्वाड - निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर जोस बटलर ने लगाया बड़ा दांव, कहा- वो टी20 में 14000 रनों के आंकड़े को करेंगे पार